Uncategorized

टी0 एस0 डी0 पी0 एल0 कर्मी की सुपुत्री स्नेहा सिंह को पी0 एच0 डी0 हेतु शत प्रतिशत स्कॉलरशीप हेतु यूनियन ने किया सम्मानित ‘प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती’ – राकेश्वर पांडेय

टी0 एस0 पी0 डी0 एल0 यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं महामंत्री त्रिदेव सिंह ने ई0 एस0 एस0 कर्मी संजय कुमार सिंह की सुपुत्री स्नेहा सिंह को बिषय भौतिकी अध्ययन हेतु अमेरिका के शार्टलेक में स्थित उटाह यूनिवर्सिटी के लिए शत प्रतिशत सकॉलरशीप प्राप्त होने पर फूलों का गुलदस्ता,अंगवस्त्र एवं मुँह में मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया

टी0 एस0 डी0 पी0 एल0 कर्मी की सुपुत्री स्नेहा सिंह को पी0 एच0 डी0 हेतु शत प्रतिशत स्कॉलरशीप हेतु यूनियन ने किया सम्मानित

‘प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती’ – राकेश्वर पांडेय

जमशेदपुर- आज टी0 एस0 पी0 डी0 एल0 यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं महामंत्री त्रिदेव सिंह ने ई0 एस0 एस0 कर्मी संजय कुमार सिंह की सुपुत्री स्नेहा सिंह को बिषय भौतिकी अध्ययन हेतु अमेरिका के शार्टलेक में स्थित उटाह यूनिवर्सिटी के लिए शत प्रतिशत सकॉलरशीप प्राप्त होने पर फूलों का गुलदस्ता,अंगवस्त्र एवं मुँह में मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर इंटक नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा – जीवन मे प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती बल्कि ये सभी को शिक्षा देते हुए सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत होती है। स्नेहा सिंह की स्कूली शिक्षा के0 पी0 एस0 कदमा की छात्रा रही है,उसके बाद बी0 आई0 टी0 मेसरा से इंटीग्रेटेड फिजिक्स में एम0 एस0 सी0 की। महामंत्री त्रिदेव सिंह ने कहा – आज टी0 एस0 पी0 डी0 एल0 कर्मी के बच्चे सभी छेत्रो में अपना परचम लहरा रहे है। कंपनी कर्मी संजय रावल की सुपुत्री विधि रावल ने भी स्पोर्ट्स में लगातार अच्छा कर कंपनी एवं जमशेदपुर का नाम रौशन कर रही है, शहर आने पर यूनियन विधि रावल को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित करेगी।
्इ्स्इ््इ्स्इ्इ्स्इ््इ्स्इ

इस अवसर पर महामंत्री त्रिदेव सिंह के अलावा यूनियन उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय,सह सचिव शशि भूषण मिश्रा,कमिटी मेम्बर मनोज सिंह,शशि वीर राणा,कौशलेश कुमार,उपेंद्र राय,सतीश मुखी, सी0 बी0 सिंह,भोजपुरी समाज के प्रदीप सिंह भोजपुरिया,सुनील दुबे,रामेश्वर प्रसाद सिंह इत्यादि कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!