Uncategorized
एग्रिको मैदान में बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 24 टीमें ले रहीं हिस्सा, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उदघाटन
एग्रिको बैडमिंटन क्लब द्वारा ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय एग्रिको बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य उदघाटन शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू के द्वारा किया गया। यह टूर्नामेंट इस वर्ष अपने 8वें संस्करण में प्रवेश कर चुका है। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मुकाबले लीग प्रारूप में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला सोमवार को आयोजित किया जाएगा

एग्रिको मैदान में बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 24 टीमें ले रहीं हिस्सा, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उदघाटन

जमशेदपुर- एग्रिको बैडमिंटन क्लब द्वारा ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय एग्रिको बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य उदघाटन शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू के द्वारा किया गया। यह टूर्नामेंट इस वर्ष अपने 8वें संस्करण में प्रवेश कर चुका है। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मुकाबले लीग प्रारूप में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि यह टूर्नामेंट खेल भावना, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।




