Uncategorized

टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोलमुरी में मेरा युवा भारत का जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

पेनाल्टी शूटआउट में पटमदा ने बोड़ाम को 4-3 से हराकर चैंपियन बना

टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोलमुरी में मेरा युवा भारत का जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

जमशेदपुर: पेनाल्टी शूटआउट में पटमदा ने बोड़ाम को 4-3 से हराकर चैंपियन बना


मेरा युवा भारत(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार),जमशेदपुर , पुर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोलमुरी,जमशेदपुर में किया गया. इस प्रतियोगिता में मुसाबनी, गुड़ाबांधा, पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के विजेता टीमों ने भाग लिया



इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग का फुटबॉल, बालिका वर्ग का कबड्डी, लम्बी कूद,400 मीटर दौड़ (बालक),200 मीटर दौड़ (बालिका),स्पर्धा का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता का शुभारंभ पुर्वी सिंहभूम जिला के खेल अधिकारी रूपा रानी तिर्की,मेरा युवा भारत के जिला अधिकारी मंटू पातर एवं अन्य गणमान्य अधिकारियों के द्वारा किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के बीच खेला गया जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में पटमदा ने बोड़ाम को 4-3 से हराकर चैंपियन बना. कबड्डी प्रतियोगिता में गुड़ाबांधा ने मुसाबनी हराकर चैंपियन बना. बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में बीरबल बास्के प्रथम, जितेन हेंब्रम द्वितीया और नीतीश मुर्मू तृतिया,बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में पार्वती सिंह प्रथम, पूजा मुर्मू द्वितीया और दीपाली महतो तृतिया , बालक वर्ग के लंबी कूद में सनातन हांसदा प्रथम, नीतीश मुर्मू द्वितीया और शंकर सोरेन तृतिया, बालिका वर्ग के लम्बी कूद में बैसाखी सिंह प्रथम, पार्वती सिंह द्वितीया और शिबानी सिंह तृतिया स्थान प्राप्त किया.

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एनएसएस के नोडल अधिकारी कमल कुमार महतो के हाथों फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी, जर्सी , कैप, मेडल, स्पोर्ट्स कीट, सर्टिफिकेट और एथेलेटिक्स में प्रथम,द्वितीया तृतीया स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, जर्सी, कैप देकर पुरस्कृत किया गया.प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूर्व जिला अधिकारी रामनाथ मिश्रा,कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुबिश साह, पूर्व युवा स्वंय सेवक धरणी सिंह, बृंदावन महतो,गोपेन महतो, बैधनाथ हांसदा,श्रीकांत सिंह,हेमन्त सिंह,नीलकमल महतो, अजीत सिंह, जनक सिंह, डबल्यू रहमान, संतोषी खंडवाल, श्याम कुमार शर्मा, अजय महांती,आदि का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!