Uncategorized

सांसद बिद्युत बरण महतो ने पटमदा – बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के संबंध में केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली के सचिव से मुलाकात कर इसके शीघ्र क्रियान्वयन का आग्रह किया है

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार को इस योजना के स्वीकृति हेतु प्रस्ताव समर्पित किया है।उल्लेखनीय है कि पटमदा- बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से लगभग 16900 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हेतु सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसका अनुमानित लागत लगभग 1400 करोड़ रूपया है। इस योजना का प्री - फीजिबिलिटी रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को पांच माह पूर्व भेजा गया है

नई दिल्ली- सांसद बिद्युत बरण महतो ने पटमदा – बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के संबंध में केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली के सचिव से मुलाकात कर इसके शीघ्र क्रियान्वयन का आग्रह किया है।

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार को इस योजना के स्वीकृति हेतु प्रस्ताव समर्पित किया है।उल्लेखनीय है कि पटमदा- बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से लगभग 16900 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हेतु सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसका अनुमानित लागत लगभग 1400 करोड़ रूपया है। इस योजना का प्री – फीजिबिलिटी रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को पांच माह पूर्व भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जल आयोग द्वारा इस संबंध में विगत 5 महीने में तीन बार तकनीकी प्रेक्षा की गई है जिसका प्रतिवेदन राज्य सरकार द्वारा समर्पित कर दिया गया है।
इसी कड़ी में सांसद श्री महतो ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी एल कांता राव से मिलकर योजना को अभिलंब तकनीकी स्वीकृति प्रदान करवाने हेतु आग्रह किया। केंद्रीय जल सचिव द्वारा सांसद को आश्वस्त किया गया कि सभी तकनीकी पहलूओं की जांच कर अविलंब योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!