सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह 2025 सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक विद्यालय छोटा गोविंदपुर में संपन्न हुआ
उदघाटनकर्ता संजय पलसानिया ने कहा जिस प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल सभी लोगों को एक साथ एकजुट करके रखने का कार्य करते थे उसी प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा समिति सभी लोगों को एकजुट करने का काम कर रही है उन्होंने तीन रूम स्कूल को बना कर देने के लिए भूमि पूजन किया

जमशेदपुर- आज सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह 2025 सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक विद्यालय छोटा गोविंदपुर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि गणेश कुमार पूर्व उपायुक्त जामताड़ा झारखंड ,उदघाटन संजय पलसानिया समाजसेवी के द्वारा और मूर्ति का अनावरण आनंदमय पात्रो समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार (निदेशक पीके प्रेस मेटल जमशेदपुर), श्रीमती अनीता सिन्हा (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी), डॉक्टर संतोष सिंह( जिला परिषद सदस्य ), राजेश कुमार (निर्देशक एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड) उपेंद्र प्रसाद( निर्देशक सरदार पटेल ग्रुप आफ एजुकेशन) अखिलेश तिवारी (मैनेजर टाटा मोटर्स) इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाश्रय प्रसाद के द्वारा की गई जिसमें उदघाटनकर्ता संजय पलसानिया ने कहा जिस प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल सभी लोगों को एक साथ एकजुट करके रखने का कार्य करते थे उसी प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा समिति सभी लोगों को एकजुट करने का काम कर रही है उन्होंने तीन रूम स्कूल को बना कर देने के लिए भूमि पूजन किया साथ में मुख्य अतिथि के रूप में गणेश कुमार पूर्व उपायुक्त जामताड़ा ने भी स्कूल के स्थापना के समय से उनका जुड़ाव रहा और आगे भी रहेगा और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया साथ ही स्कूल के बच्चों ने बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जिसका आनंद सभी लोगों ने उठाया स्कूल के शिक्षकों में मुख्य रूप से
जय कुमार (प्रधानाध्यापक), उषा कुमारी (असिस्टेंट प्रधानाध्यापक), सुनीता चौधरी (सहायक शिक्षिका), नीतू कुमारी (सहायक शिक्षिका), रीना कुमारी (सहायक शिक्षिका), बिंदु कुमारी (सहायक शिक्षिका ),शबनम परवीन (सहायक शिक्षिका) ,सत्येंद्र कुमार सिन्हा (सहायक शिक्षक) और सतीश कुमार उपस्थित थे इसके अलावा कमेटी के नरेश कुमार सिंह (क्राइम कंट्रोल मानव अधिकार संघ के अध्यक्ष) शत्रुघ्न प्रसाद ,मनोज कुमार, बिंदा प्रसाद ,अनिल कुमार, अशोक कुमार, संतोष कुमार, शैलेश कुमार, राजेश कुमार ,संजय कुमार ,अनिल कुमार , शिव बालक प्रसाद ,उमानंद राय ,नंदू प्रसाद, मदन प्रसाद, अशोक मंडल , जितेंद्र प्रसाद सिंह, रामजी प्रसाद, टीपी सिंह ,उपेंद्र सिंह, जीडी सिंह, और बहुत सारे लोग हजारों की संख्या में उपस्थित थे



