भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जदयू द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर जनता दल यूनाइटेड, जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के साथ हुई

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जदयू द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

जमशेदपुर, बिरसानगर- भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर जनता दल यूनाइटेड, जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के साथ हुई।
इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। श्री राय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बिरसा मुंडा के विचारों, आदर्शों और संघर्षशीलता से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रकाश कोया, चंद्रशेखर राव, विजय राव, राजकुमार पासवान, विनीत सिंह, शमशाद खान, जितेंद्र कुमार सहित जदयू के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बिरसा मुंडा के ‘उलगुलान’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में सभी ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष लगाए।




