लोयोला स्कूल, टेल्को में नौवाँ वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित – चैंपियन बना पैंथर हाउस
लोयोला स्कूल, टेल्को में आज अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ नौवाँ वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फ़ादर माइकल धनाराज, एस.जे, रेक्टर – लोयोला जमशेदपुर के आगमन के साथ हुआ

लोयोला स्कूल, टेल्को में नौवाँ वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित – चैंपियन बना पैंथर हाउस

जमशेदपुर- लोयोला स्कूल, टेल्को में आज अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ नौवाँ वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फ़ादर माइकल धनाराज, एस.जे, रेक्टर – लोयोला जमशेदपुर के आगमन के साथ हुआ


अतिथियों के साथ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती चरनजीत ओहसन एवं प्रशासक फ़ा. जेरी एवं स्कूल मार्गदर्शक फादर पायस, लोयोला स्कूल जमशेदपुर प्राचार्य फादर विनोद, सीनियर कॉर्डिनेटर रेशमा रोड्रिग्स, जूनियर कॉर्डिनेटर जीनत मारिया सुंडी व मॉडिर्रेटर कोलीन भी उपस्थित रहीं।


शिक्षिका रिंकी और आठवीं की छात्रा रिदिमा मंच संचालन की व स्वागत भाषण में विद्यालय की खेल परंपरा, अनुशासन एवं एकता की भावना को रेखांकित किया गया।
विद्यालय की परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि एवं माननीय अतिथियों को स्मृति-चिह्न के रूप में पौधा भेंट किया गया, जो जीवन, विकास और स्थिरता का प्रतीक है।
मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय का ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराते ही वातावरण विद्यालय के आदर्शों—अनुशासन, संकल्प और ऊँचाइयों को छूने की भावना—से प्रतिध्वनित हो उठा। विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन के साथ सलामी प्रस्तुत की।
विद्यालय के विभिन्न हाउस—जैगवार, पैंथर, लेपर्ड व चीता दलों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। विभिन्न हाउस कैप्टन ने अपनी-अपनी टीमों की उपलब्धियों, खेल भावना और वर्तमान सत्र में प्राप्त सफलताओं का परिचय दिया। टीमों ने उत्कृष्ट तालमेल, ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ मार्च-पास्ट कर दर्शकों का मन मोह लिया
फादर माइकल धनाराज ने संबोधित करते हुए कहा- यह आयोजन केवल खेलों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्टता के उत्सव का प्रतीक है। खेल हमें मेहनत, समय का सम्मान, हार-जीत को संतुलित रूप से स्वीकार करने और विनम्र बने रहने की सीख देते हैं। मैदान पर किया गया आपका प्रयास ही आपको सच्चा चैंपियन बनाता है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बच्चों में खेल भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
केंद्रित, नियमित और सकारात्मक रहने वाला ही आगे बढ़ता है। आज आप जो खेलभावना दिखाएँगे, वही आपके जीवन की दिशा निर्धारित करेगी।सभी प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। खेलें, सीखें और आगे बढ़ें।इसी उत्साह के साथ, उन्होंने इस खेलकूद समारोह के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा की।
विद्यालय बैंड द्वारा शानदार और सामंजस्यपूर्ण प्रस्तुति दी गई। ताल, लय और अनुशासन से भरी यह प्रस्तुति सभी दर्शकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही।
कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों, मनमोहक मुस्कानों और समन्वित कदमों के साथ एक सुंदर ड्रील प्रस्तुत की। उनके उत्साह, ऊर्जा और मासूमियत ने पूरे मैदान को उल्लास से भर दिया। यह प्रस्तुति विद्यालय के 10 गौरवपूर्ण वर्षों को समर्पित थी।
कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों ने अद्भुत कराटे ड्रील प्रस्तुत की, जिसमें शक्ति, अनुशासन, ध्यान और संतुलन का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। दृढ़ता और आत्मविश्वास से भरी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कक्षा 5 और 6 के विद्यार्थी सरल और संतुलित योग आसनों का सुंदर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस योग ड्रिल का उद्देश्य बच्चों में लचीलापन, एकाग्रता और शरीर-मन का संतुलन विकसित करना है। ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन और भुजंगासन जैसे आसनों के माध्यम से बच्चे स्वास्थ्य, अनुशासन और ऊर्जा का संदेश दे रहे हैं।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेल भावना, टीमवर्क और सतत प्रयास की प्रेरणा दी।
इस प्रकार, लोयोला स्कूल, टेल्को का 9वाँ वार्षिक खेलकूद समारोह उत्साह, अनुशासन, सौहार्द और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने इसे अविस्मरणीय बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।
विजेताओं की सूची
समग्र चैंपियन -पैंथर हाउस
प्रथम उपविजेता- जैगवार हाउस
द्वितीय उपविजेता- चीता हाउस
सर्वश्रेष्ठ मार्च-पास्ट-पै़थर हाउस
सर्वश्रेष्ठ अनुशासन- लेपर्ड हाउस
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (बालक) – अंडर 12- शान मुर्मू (पैंथर हाउस)
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (बालक) – अंडर 14- अनिकेत यादव (जैगवार हाउस)
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (बालक) – अंडर 16- सिद्धार्थ कश्यप (जैगवार हाउस)
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (बालक) – अंडर 18 -शुभांकर कुमार (पैंथर हाउस)
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या द्वारा सभी प्रतिभागियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेल भावना, टीमवर्क और सतत प्रयास की प्रेरणा दी।




