Uncategorized

22 दिन के नवजात शिशु गौरव महतो (TGA – जटिल जन्मजात हृदय रोग) की जान बचाने के लिए तत्काल उच्च केंद्र में सर्जरी आवश्यक

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की चूड़दा गांव की रहने वाली  छाया रानी महतो एवं  साधु चरण महतो की 22 दिन की नवजात संतान गौरव महतो को गंभीर जन्मजात हृदय रोग Transposition of the Great Arteries (TGA) with large ASD का निदान हुआ है

रांची/ जमशेदपुर-  22 दिन के नवजात शिशु गौरव महतो (TGA – जटिल जन्मजात हृदय रोग) की जान बचाने के लिए तत्काल उच्च केंद्र में सर्जरी आवश्यक मानवीय अपील एवं प्रिंट,विजुअल तथा सोशल मीडिया पर बढ़ती मुहिम

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की चूड़दा गांव की रहने वाली  छाया रानी महतो एवं  साधु चरण महतो की 22 दिन की नवजात संतान गौरव महतो को गंभीर जन्मजात हृदय रोग Transposition of the Great Arteries (TGA) with large ASD का निदान हुआ है

वर्तमान में बच्चा जमशेदपुर के डॉ. अभिषेक चाइल्ड केयर एवं मेटरनिटी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर है
– SpO₂ : 70% के आसपास
– हृदय गति : 140–200 bpm
– अस्पताल द्वारा स्पष्ट लिखित सलाह : “Needs Referral to Higher Centre for further evaluation and management”
– Echo रिपोर्ट (Hridayam-The Heart Clinic, जमशेदपुर, दिनांक 06.11.2025) में पुष्टि : *TGA + 8 mm OSD ASD + Tiny PDA (सिस्टोल में ही L→R शंट)

चिकित्सकीय मतैक्य के अनुसार इस बच्चे को *अगले 48–72 घंटों के अंदर* कोलकाता/बेंगलुरु/दिल्ली के किसी उच्च पेडियाट्रिक कार्डियक सेंटर में *Arterial Switch Operation (ASO)* कराना अनिवार्य है। हर घंटे की देरी से बच्चे का बायाँ निलय (Left Ventricle) कमजोर पड़ रहा है और मृत्यु का खतरा बढ़ रहा है।

परिवार के पास आयुष्मान भारत कार्ड एवं आधार कार्ड मौजूद है। TGA की सर्जरी पूर्णतः आयुष्मान भारत पैकेज में कवर्ड है। आवश्यकता केवल त्वरित रेफरल, प्री-ऑथराइजेशन एवं एम्बुलेंस/एयरलिफ्ट की है।

आज 24 नवंबर 2025 अपराह्न शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष .लालटू महतो के नेतृत्व  में एक प्रतिनिधि पूर्वी सिंहभूम के असैनिक शैली चिकित्सक (सी एस) डॉक्टर शाहीर पॉल से मिला एवं गौरव का बेहतर इलाज हेतु उच्च केंद्र में भेजे जाने के विषय में सहयोग मांगा गया।सी एस ने कई चिकित्सकों के साथ बात कर यह सुझाव दिए कि बच्चे की थोड़ा स्टेबल होने दीजिए उसके उपरांत आप लोग हाइयर सेंटर ले जाइए,उनसे जो भी सहयोग की जरूरत है वह करने की बात किए।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर इस बच्चे को बचाने की मुहिम तेज हो गई है। विशेष रूप से, झारखंड आंदोलनकारी सह ट्रेड यूनियन एक्टिविस्ट  गौतम कुमार बोस (@GkbGoutam) ,पटमदा के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता .पुरुषोत्तम महतो (विश्वनाथ)ने मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन
(@HemantSorenJMM) एवं विधायक मंत्री इरफान अंसारी (@IrfanAnsariMLA) को टैग करते हुए एक भावुक अपील पोस्ट की है :
मानवीय अपील, झारखंड के 22 दिन के नवजात शिशु – गौरव महतो (माता : छाया रानी महतो, पटमदा) को Transposition of Great Arteries (TGA) जैसी गंभीर हृदय समस्या है। बच्चा जीवन–मृत्यु की स्थिति में है और तत्काल हाईयर सेंटर में सर्जरी अत्यंत आवश्यक है। संज्ञान लें।”
(पोस्ट लिंक : https://x.com/GkbGoutam/status/1992912790986879350)

इस पोस्ट के साथ अस्पताल की इमरजेंसी रिपोर्ट एवं इको कार्डियोग्राफी की फोटो संलग्न हैं, जो बच्चे की क्रिटिकल स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। यह अपील अब हजारों लोगों तक पहुँच रही है और #SaveGauravMahato हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

हम झारखंड सरकार, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम, माननीय सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष तथा आयुष्मान भारत झारखंड इकाई से तत्काल निम्नलिखित सहायता की अपील करते हैं :

1. बच्चे का तुरंत ग्रीन कॉरिडोर/एयरलिफ्ट के माध्यम से कोलकाता (RTIICS-Narayana Health) या बेंगलुरु (Narayana Hrudayalaya) ट्रांसफर।
2. आयुष्मान भारत के तहत तत्काल प्री-ऑथराइजेशन एवं अस्पताल में सीधे एडमिशन की व्यवस्था।
3. PGE1 इन्फ्यूजन एवं वेंटिलेटर के साथ NICU एम्बुलेंस की तत्काल व्यवस्था।

बच्चा अभी भी लड़ रहा है। सिर्फ 48–72 घंटे का समय हमारे पास है।
एक मासूम झारखंडी बच्चे की जान बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया की यह आवाज सरकारी तंत्र तक पहुँच चुकी है – अब कार्रवाई का समय है।

आपसे अनुरोध है कि कल प्रातः 25 नवंबर 2025 को इस मानवीय अपील एवं X पोस्ट पर त्वरित संज्ञान लें और आवश्यक कार्रवाई करें।

संपर्क हेतु :
श्री साधु चरण महतो (पिता) – 9534163132 / 7280933287
डॉ. अभिषेक चाइल्ड हॉस्पिटल, साकची, जमशेदपुर

आपका एक निर्णय गौरव की जिंदगी बचा सकता है।

#SaveGauravMahato

प्रतिनिधि मंडल में झारखंड आंदोलनकारी सह मजदूर आंदोलन के नेता गौतम कुमार बोस, झामुमो के वरिष्ठ नेता अ भय पांडेय,श्रीनिवास राव आदि लोग शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!