गीता थिएटर 30 नवम्बर, रविवार को आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप
गीता थिएटर द्वारा जमशेदपुर के युवाओं हेतु आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप, जिसका आज बिष्टुपुर ब्रूबेक कैफे में पोस्टर लोंच हुआ,एक्टिंग वर्कशॉप मे अभिनय, संवाद, मंच प्रदर्शन और शॉर्ट फिल्म से संबंधित युवाओं को दी जाएगी विशेष जानकारी

गीता थिएटर 30 नवम्बर, रविवार को आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप


जमशेदपुर- गीता थिएटर द्वारा जमशेदपुर के युवाओं हेतु आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप, जिसका आज बिष्टुपुर ब्रूबेक कैफे में पोस्टर लोंच हुआ,एक्टिंग वर्कशॉप मे अभिनय, संवाद, मंच प्रदर्शन और शॉर्ट फिल्म से संबंधित युवाओं को दी जाएगी विशेष जानकारी


जमशेदपुर – जमशेदपुर शहर की नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर द्वारा आज बिष्टुपुर स्थित ब्रूबेक कैफे में आगामी रविवार 30 नवम्बर 2025 को जमशेदपुर के युवाओं हेतु आयोजित होने वाले एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप का पोस्टर लोंच कर किया गया।
पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में गीता थिएटर के सोशल मीडिया पर एक्टिंग वर्कशॉप की सभी जानकारी के साथ पोस्टर अपलोड किया गया। जिसे एक्टिंग में रूचि रखने वाले जमशेदपुर शहर के सभी युवाओं को एक्टिंग वार्कशाॅप से जुड़ी सारी जानकारी मिले और अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो एक्टिंग के बारिकीयां जानें।
यह एक्टिंग वर्कशॉप मंच नाटक, नुक्कड़ नाटक एवं शॉर्ट फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित होगा इसमें सम्मिलित युवाओं को मंच नाटक, नुक्कड़ नाटक और फिल्म के अभिनय, संवाद, और मंच प्रदर्शन पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा
एक्टिंग वर्कशॉप में गीता थिएटर ने राजधानी रांची से थिएटर से जुड़े अनुभवी युवा रंगकर्मी एवं स्थानीय भाषा के फिल्म निर्माताओं को प्रशिक्षण हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया है जो शामिल होकर अपना रंगमंच और सिनेमा से जुड़ी ज्ञान एवं अनुभव वर्कशॉप में सम्मिलित युवाओ के बीच साझा करेंगे।
एक्टिंग वर्कशॉप का नेतृत्व राष्ट्रीयस्तरीय अभिनय पुरस्कार प्राप्त गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी और सचिव प्रेम दीक्षित द्वारा किया जाएगा।
संवाददाताओं से बात करते हुए गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया गीता थिएटर के एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप में शामिल हो वाले प्रतिभाशाली युवाओं को गीता थिएटर द्वारा बेहतरीन प्रशिक्षण देकर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले 05 अखिल भारतीय नाट्य/नृत्य प्रतियोगिता महोत्सव में गीता थिएटर की ओर से हिस्सा बनने का शानदार मौका मिलेगा तथा गीता थिएटर से संबंधित, एक्टिंग वर्कशॉप या क्लासेस से जुड़ी सारी जानकारी हेतु गीता थिएटर के सोशल मीडिया @TheatreOfGita सर्च कर या व्हाट्सएप नंबर 7209441698 पर मैसेज कर संपर्क कर सकते हैं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में झारखंड सरकार फिल्म बोर्ड सदस्य राजु मित्रा, झारखंड फिल्म टेलिविजन एंड थिएटर एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ० ताज़दार आलम, सिख धर्म के युवा समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, चंचल भाटिया, हिन्द आईटीआई से डॉ० ताहिर हुसैन, तुषार करण, हिमांशु, अभिषेक आदि सम्मिलित हुए।




