कोल्हन विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को आयोजित होगा
आज सभी उप समितियां के संयोजकों और विश्वविद्यालय के पदाधिकारी के साथ देर तक चली समीक्षा बैठक में एक-एक बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता यह जानकारी दिया कि दीक्षांत समारोह के लिए दीक्षांत सभागार में मुख्य अतिथि सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति एवं राज्यपाल का आगमन 10:00 बजे होगा। दीक्षांत सभागार में प्रवेश पास के माध्यम से होगा। समीक्षा में परीक्षा विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई

कोल्हन विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को आयोजित होगा

सिंहभूम चाईबासा- आज सभी उप समितियां के संयोजकों और विश्वविद्यालय के पदाधिकारी के साथ देर तक चली समीक्षा बैठक में एक-एक बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता यह जानकारी दिया कि दीक्षांत समारोह के लिए दीक्षांत सभागार में मुख्य अतिथि सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति एवं राज्यपाल का आगमन 10:00 बजे होगा। दीक्षांत सभागार में प्रवेश पास के माध्यम से होगा। समीक्षा में परीक्षा विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई की सभी प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कुलपति ने बैठने की व्यवस्था, शोभा यात्रा के लिए निर्धारित जगह, मुख्य अतिथि के लिए परिधान धारण करने के लिए निर्धारित जगह, गाड़ियों के पार्किंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विविध समितियों के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कुलपति ने बचे हुए समय में निरंतर समीक्षा करने एवं अगर कोई कार्य अवशिष्ट है तो शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। कुलपति ने 23 नवंबर को आयोजित प्रेस वार्ता के संबंध में भी मीडिया सेल से जानकारी प्राप्त की। ग्यात्व्य है कि दीक्षांत समारोह के लिए प्रेस वार्ता के लिए 23 नवंबर को 12:00 बजे निर्धारित किया गया है
समीक्षा बैठक में कुल सचिव डॉक्टर परशुराम सियाल, डीएसडब्ल्यू डॉ संजय यादव, प्रॉक्टर डॉ राजेंद्र भारती, उप कुलसचिव मुरारी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर रिंकी दोराई,परीक्षा विभाग में विशेष पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार सिंह, अंग्रेजी विभाग का अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के को-ऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता, आइ क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डॉ रंजीत कुमार कर्ण सहित अन्य उप समितियां के संयोजक उपस्थित थे।



