Uncategorized

बलिदानियों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिया “नमन को नमन “ – राकेश्वर

युवाओं को सराभा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये- गुरमीत सिंह तोते

बलिदानियों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिया “नमन को नमन “ – राकेश्वर

युवाओं को सराभा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये- गुरमीत सिंह तोते

करतार सिंह सराभा का जीवन त्याग, अनुशासन और निर्भीक राष्ट्रभक्ति की मिसाल है – बृजभूषण

शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भाँति नमन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जमशेदपुर – मात्र 19 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिवीर शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने शहीद करतार सिंह सराभा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर वरिष्ठ इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर नाम हैं। उनकी संघर्षगाथा नई पीढ़ी को राष्ट्रहित के लिए समर्पित होने का संदेश देती है। नमन परिवार द्वारा इस आयोजन के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि सराभा की शहादत हमें याद दिलाती है कि देश की आज़ादी अनगिनत बलिदानों की देन है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि करतार सिंह सराभा ने जिस उम्र में आज के युवा अपने सपनों की शुरुआत करते हैं, उस उम्र में उन्होंने देश की आज़ादी को अपना एकमात्र लक्ष्य बना लिया था। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और निर्भीक राष्ट्रभक्ति की मिसाल है।

कार्यक्रम के दौरान रामलीला उत्सव समिति के रामकेवल मिश्रा, साहित्यकार बलविंदर सिंह, नमन परिवार की रितिका श्रीवास्तव एवं अन्य ने शहीद सराभा के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके अदम्य उत्साह को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नमन के संस्थापक सदस्य जूगुन पांडे ने किया।

मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, एडवोकेट अशोक कुमार सिंह, सुखविंदर सिंह , अखिलेश पांडे , संदीप कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष राजपति देवी, ब्यूटी तिवारी, ममता पुष्टि, ममता साहा, कंचन देवी, संध्या रानी महतो, शुक्ला हलदर, स्वीटी हलदर, राधिका देवी, कविता देवी, पूनम सिन्हा, मोना गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!