टाटा ग्रुप राष्ट्र और समाज के लिए काम करने के साथ-साथ अपना उद्योग व्यापार भी सही ढंग से चलाएगा- एन चन्द्र शेखरन
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि हमारा कमेंटमेंट जमशेदपुर के लिए काफी बड़ा है। सब कुछ जमशेदपुर से शुरू हुआ है। आप लोग हमारे परिवार हैं

टाटा ग्रुप राष्ट्र और समाज के लिए काम करने के साथ-साथ अपना उद्योग व्यापार भी सही ढंग से चलाएगा- एन चन्द्र शेखरन
जमशेदपुर- आज टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 186वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से जमशेदपुर में मनाई जा रही है। इस अवसर पर 2 मार्च को पूरे शहर में विद्युत सज्जा का उदघाटन टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने किया
आज संस्थापक दिवस के अवसर पर जे एन टाटा को टाटा स्टील मुख्य द्वार पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ,टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ,कौशिक चटर्जी, चाणक्य चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाद में कुछ खास पत्रकारों से बात करते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि हमारा कमेंटमेंट जमशेदपुर के लिए काफी बड़ा है। सब कुछ जमशेदपुर से शुरू हुआ है। आप लोग हमारे परिवार हैं
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि ए आई का प्रयोग देश के लिए और टाटा अपने लिए डाटा के रूप में करेगी। इसका उपयोग वर्क्स में कैसा करना चाहिए? इस पर विचार चल रहा है
ए आई के प्रयोग से उत्पादकता की क्षमता बढ़ेगी, नए रोजगार के अवसर मिलेंगे उन्होंने कॉस्ट मैनेजमेंट पर ध्यान देने की बात कही साथ ही ए आई, हाइड्रोजन से स्टील बनाने आदि पर निवेश करने की बात की
उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्मचारियों के साथ, देश की सरकार सहित सब का सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक, हेल्थ, डिफेंस, एयरो स्पेस,चिप्स आदि के निर्माण में निवेश कर रहा है। इसके अलावा मोबाइल, 5G आदि में भी काम चल रहा है मेडिकल के क्षेत्र में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस में काफी रिसर्च का काम चल रहा है
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है की सब के सहयोग से टाटा ग्रुप राष्ट्र और समाज के लिए काम करने के साथ-साथ अपना उद्योग व्यापार भी सही ढंग से चलाएगा