दीक्षांत समारोह के लिए तेज हुआ बैठकों का दौर
कोल्हन विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का दौड़ तेज हो गया है। आज स्मारिका कमेटी रिप्लेसमेंट कमेटी अनुशासन समिति तथा मीडिया सेल की बैठक आयोजित की गई

दीक्षांत समारोह के लिए तेज हुआ बैठकों का दौर

सिंहभूम सिंहभूम चाईबासा- कोल्हन विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का दौड़ तेज हो गया है। आज स्मारिका कमेटी रिप्लेसमेंट कमेटी अनुशासन समिति तथा मीडिया सेल की बैठक आयोजित की गई। मीडिया सेल की बैठक की अध्यक्षता कुलपति ने स्वयं की। अलग-अलग उप समितियां के बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई और बचे हुए कार्यों को सूचीबद्ध किया गया। आमंत्रण पत्र के प्रारूप को भी आज अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया। सभी उप समितियां के संयोजकों से कुलपति ने उनको दिए गए कार्यों के संबंध में प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिया। कुलपति ने सभी उप समितियां के संयोजकों को योजना बनाने और समयबद्ध तरीके से दी गई दायित्व को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने का निर्देश दिया। मीडिया सेल की बैठक में कुलपति ने सबों को निर्देश दिया कि तथ्य पूर्ण विवरण मीडिया को ससमय उपलब्ध हो इसके लिए तत्परता से आप लोग काम करें। तथ्यपूर्ण विवरण उपलब्ध हो इसके लिए परस्पर उप समितियों के मध्य तालमेल स्थापित कर सूचनाओं को संग्रहित करें एवं मीडिया सेल के संयोजक को प्रतिदिन 5:00 बजे तक उपलब्ध करा दें। दीक्षांत समारोह के लिए दीक्षांत सभागार को संवारने और व्यवस्थित करने का काम तेजी से चल रहा है। आज कुलपति प्रो,(डॉ,) अंजिला गुप्ता ने सभी पदाधिकारी के साथ सभागार का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति को देखा। उन्होंने इसके लिए नियुक्त प्रभारी और काम में लगे मजदूरों को भी निर्देश दिया। उन्होंने शैक्षिक शोभायात्रा प्रारंभ होने और पूर्ण होने के लिए निर्धारित मार्ग को भी चिन्हित किया तथा इसके संबंध में आवश्यक निर्देश संदर्भित प्रभारी को दिया। उक्त जानकारी कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर ए.के झा ने दिया




