Uncategorized

पोटका विधायक संजीव सरदार ने हाथीखेड़ा बाबा मंदिर में किया दर्शन

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की ऐतिहासिक विजय के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार मंगलवार को सहयोगियों संग पटमदा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेड़ा बाबा मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और पोटका विधानसभा सहित संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

पोटका विधायक संजीव सरदार ने हाथीखेड़ा बाबा मंदिर में किया दर्शन

घाटशिला-  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की ऐतिहासिक विजय के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार मंगलवार को सहयोगियों संग पटमदा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेड़ा बाबा मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और पोटका विधानसभा सहित संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

दर्शन के पश्चात विधायक मंदिर परिसर में उपस्थित ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और समर्थकों से मिले। लोगों ने विजय की बधाई देते हुए विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। हाथीखेड़ा बाबा सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें। जनता का विश्वास और प्यार हमें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित करता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!