विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका में गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ
पोटका प्रखंड के पोटका लैम्पस भवन में रविवार को गेहूं बीज वितरण योजना का औपचारिक शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। उदघाटन के बाद प्रखंड के आसनबनी, कालिकापुर, हल्दीपोखर, चाकड़ी, कोवाली और हरिणा लैम्पस में किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण गेहूं बीज उपलब्ध कराया जाएगा

विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका में गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ
पोटका – पोटका प्रखंड के पोटका लैम्पस भवन में रविवार को गेहूं बीज वितरण योजना का औपचारिक शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। उदघाटन के बाद प्रखंड के आसनबनी, कालिकापुर, हल्दीपोखर, चाकड़ी, कोवाली और हरिणा लैम्पस में किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण गेहूं बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल उत्पादन सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं
उन्होंने कहा कि “सही समय पर सही बीज उपलब्ध होना किसानों के लिए सबसे बड़ी जरूरत है और यह योजना सीधे तौर पर किसानों को लाभ पहुंचाएगी।
कई लैम्पस प्रतिनिधि रहे मौजूद
उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से पोटका लैम्पस के अध्यक्ष पंचानन सरदार, सचिव उत्तम कुमार साहू, हाथीबिंदा लैम्पस के अध्यक्ष भीमचरण सरदार, सचिव मनिंदरनाथ महतो, टांगराईन लैम्पस के सचिव प्रणव भक्त, गंगाडीह लैम्पस के सचिव रुपाय बास्के, हरिणा लैम्पस के सचिव दिनेश सरदार, अध्यक्ष मधुसूदन नायक सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। इसके अलावा पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो, आंदोलनकारी नेता सुनील महतो और समाजसेवी आनंद दास भी कार्यक्रम में शामिल हुए




