भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसियेशन जमशेदपुर के संयोजन में 793वां नेत्र शिविर का शुभारंभ बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में जांच सत्र का फीता काटकर स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसियेशन के सचिव चमक सेनगुप्ता, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया
इस अवसर पर उनके साथ स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसियेशन के सदस्य शुभ्रोल राय, आर भारद्वाज, समरेन्द्र सरकार, प्रोबीर दत्ता, अशोक रजक, आशीष मजूमदार, स्वप्न घोषाल, महेन्द्र महतो, एम. जे. भसानी, अजय डे, के सी साह मुख्य रूप से उपस्थित थें। जांच सत्र के दौरान 160 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसियेशन जमशेदपुर के संयोजन में 793वां नेत्र शिविर का शुभारंभ बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में जांच सत्र का फीता काटकर स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसियेशन के सचिव चमक सेनगुप्ता, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर उनके साथ स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसियेशन के सदस्य शुभ्रोल राय, आर भारद्वाज, समरेन्द्र सरकार, प्रोबीर दत्ता, अशोक रजक, आशीष मजूमदार, स्वप्न घोषाल, महेन्द्र महतो, एम. जे. भसानी, अजय डे, के सी साह मुख्य रूप से उपस्थित थें। जांच सत्र के दौरान 160 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी

जिसमें से 55 हायपर मैच्योर नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया, ऑपरेशन योग्य शेष नेत्र रोगियों को नेत्र शिविर के अगली निर्धारित तिथियों के लिए निर्देशित किया गया। शिविर के उद्घाटन पर एसबीआई पेंशनर्स एसोसियेशन के सचिव चमकसेन गुप्ता ने कहा कि आज झारखंड राज्य स्थापना का 25 वर्ष पूरा हो गया है

और इस दिन हम सभी एक अच्छे कार्य के लिए यहां पर एकत्रित हैं, हम सभी के सम्मलित प्रयास से अनेकों लोगों को फिर से रौशनी मिल पायेगी। उन्होने नेत्र शिविर के आये नेत्र रोगियों को स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना प्रदान किया। चुने गये मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जांयेगी एवं उपयुक्त मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 16 नवम्बर को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. मलय द्विवेदि, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगी। शिविर में आज रेड क्रॉस कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह, अशोक घोषाल, आशीष कुमार, राधेश्याम कुमार, हीरालाल, श्याम कुमार प्रसाद ने अपनी सेवा प्रदान की




