Uncategorized

इनर व्हील क्लब ने निकाली सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली

1 मार्च से 8 मार्च तक इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 महिलाओं के सम्मान और उनके हित में महिला दिवस मना रहा है

इनर व्हील क्लब ने निकाली सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली

 

जमशेदपुर – 1 मार्च से 8 मार्च तक इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 महिलाओं के सम्मान और उनके हित में महिला दिवस मना रहा है। इस अवसर पर 1 मार्च को जमशेदपुर के चार इनर व्हील क्लबों ने मिलकर स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली निकाली।

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष सारिका सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम कितनी ज़रूरी है और इसकी वैक्सीन हमारी बच्चियों, बहू-बेटियों के लिए कितनी आवश्यक है। यह एक जानलेवा खतरा बन सकता है जिससे हमें अपनी बेटियों को बचाना होगा। इस रैली को इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के चार क्लबों इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट ने मिलकर आयोजित किया

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलोक नंदा बख्शी ने गुब्बारे उड़ाकर रैली का शुभारंभ किया। इस रैली में 16 गाड़ियां शामिल थीं, जिन्हें विभिन्न तरीकों से सजाया गया था। यह यात्रा बेल्डीह क्लब से शुरू होकर कदमा सोनारी लिंक रोड पर समाप्त हुआ इसमें चारों क्लबों की अध्यक्ष – सारिका सिंह, मधुमिता सान्याल, पापिया चटर्जी, प्रीति गोयल के साथ डिस्ट्रिक्ट ट्रेज़रर निबा मिश्रा, सी.जी.आर. उर्वशी वर्मा, पूर्व अध्यक्ष पासम आडेसरा, मंजू रानी सिंह, रीमा झा, अमिता सिन्हा, निशा गाड़िया सहित क्लब की सदस्यों में एग्नेस बॉयल, वंदना सिन्हा, रेखा जायसवाल, मनीषा सहाय, रश्मि सिन्हा, कंचन मिश्रा, दीपा गांधी, विद्या तिवारी, कविता अग्रवाल इत्यादि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!