भगवान बिरसा मुंडा के वंशज पोता बुधराम सिंह मुंडा एवं पड़पोता जंगल सिंह मुंडा सरदार शैलेंद्र सिंह के आवास पहुंचे
सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों का हमारे घर पर चरण पढ़ना मेरे परिवार के लिए यादगार पल है जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा

भगवान बिरसा मुंडा के वंशज पोता बुधराम सिंह मुंडा एवं पड़पोता जंगल सिंह मुंडा सरदार शैलेंद्र सिंह के आवास पहुंचे
जमशेदपुर – भगवान बिरसा मुंडा के 125 वां बलिदान दिवस पर 9 जून को रांची मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भगवान बिरसा मुंडा के वंशज (पोता) बुधाराम सिंह मुंडा एवं (परपोता) जंगल सिंह मुंडा एवं साथ में ग्रैंड मास्टर अभय नारायण 9 जून को रांची में आयोजित भव्य समागम में भाग लेने के लिए आमंत्रण देने वरिष्ठ समाजसेवी एवं झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह के जुगसलाई स्थित आवास पर पहुंचे
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह एवं मनजीत सिंह मलटू द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों एवं कार्यक्रम की आयोजन कर्ता ग्रैंड मास्टर अभय नारायण को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की तस्वीर का स्मृति चिन्ह एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और 9 जून को रांची में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने का आमंत्रण स्वीकार किया
सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों का हमारे घर पर चरण पढ़ना मेरे परिवार के लिए यादगार पल है जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा