आरडी रबर मजदूर मामले में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के प्रयासों की पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की सराहना कहा, लड़ाकू है अरविंद सिंह मजदूरों को मिलेगा अधिकार
गम्हरिया स्थित आर डी रबर रिक्लेम कंपनी के मजदूरों को बकाया वेतन नहीं देने और मजदूरों का शोषण किए जाने के मामले को पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह द्वारा मजबूती से उठाए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने सराहना की है

सरायकेला खरसावां गम्हरिया – आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में आयोजित कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली में शामिल होने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को आरडी रबड़ कंपनी के शोषित कामगार मजदूर ने एक पत्र सौंपा , जिसमे प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में कोल्हान मजदूर यूनियन द्वारा लगातार सत्ता पक्ष के नेता, सांसदों, विधायकों द्वारा मजदूरों के हित में लड़ाई जारी रखने की बात कही गई है। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मजदूरों से मिलकर उनके समस्या को जाना और कहा कि मामले में दोषी प्रबंधन पर कार्रवाई तय है। इन्होंने कहा कि ईचागढ़ पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में जो लड़ाई लड़ी जा रही है वह निश्चय ही काबिले तारीफ है ।इस मौके पर कोल्हान मजदूर यूनियन के जगदीश नारायण चौबे समेत मजदूर मौजूद थे