Uncategorized

कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा मुगलों अंग्रेजों की तरह कर रही तानाशाही

भाजपा की निरंकुश सरकार तानाशाही कर रही है.संविधान के मूल्यों को समाप्त कर हमारे मौलिक अधिकार को कुचला जा रहा है. ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुग़ल और अंग्रेजों की तरह दोबारा भारत में तानाशाही बनाकर शासन करेंगे, यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कही

कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा मुगलों अंग्रेजों की तरह कर रही तानाशाही

सरायकेला खरसावां – भाजपा की निरंकुश सरकार तानाशाही कर रही है.संविधान के मूल्यों को समाप्त कर हमारे मौलिक अधिकार को कुचला जा रहा है. ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुग़ल और अंग्रेजों की तरह दोबारा भारत में तानाशाही बनाकर शासन करेंगे, यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कही।

सरायकेला -खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने भाजपा सरकार को निशाने पर रखा. सुबोध कांत सहाय ने कहा कि तानाशाह सरकार आम लोगों के मौलिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है, लिखने का अधिकार, बोलने का अधिकार, इच्छा व्यक्त करने के अधिकार का हनन हो रहा है। केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति, मजदूर विरोधी नीति के चलते ही कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में संविधान बचाओ रैली के माध्यम से आम लोगों को जागरुक कर रही है। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा आलम ने कहा कि आज भाजपा के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश भर में एक संकल्प लिया है कि संविधान के अपमान, खतरा और लोकतंत्र की खूबसूरती को बचाए रखने के लिए संविधान बचाओ रैली आयोजित हो रही है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है। संविधान के मौलिक अधिकारों के हनन और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी हर हाल में रोकेगी। वहीं आयोजित संविधान बचाओ रैली को प्रदेश एवं जिले के वरीय नेताओं ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया इस सभा में सरायकेला खरसावां वरीय उपाध्यक्ष ऋषि कुमार मिश्र, समरेन्द्र नाथ तिवारी, गंभीर सिंह , सुरेश धारी आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!