Uncategorized
जमशेदपुर सर्वोदय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिले के नव पद स्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी (भा. प्र .से ) का अभिनंदन किया गया
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की कुशल प्रशासनिक क्षमता और लंबे अनुभव का लाभ पूर्वी सिंहभूम जिले को मिलेगा और विकास के नए आयाम खुलेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचेगा

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर सर्वोदय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिले के नव पद स्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी (भा. प्र .से ) का अभिनंदन किया गया।
सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजउद्दीन खान, महासचिव मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष नंदलाल सिंह, सक्रिय सदस्य अनूप सिंह, राजकुमार आदि ने उपायुक्त से भेंट कर उन्हें फूल और गुलदस्ता देखकर उनका स्वागत किया।
उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की कुशल प्रशासनिक क्षमता और लंबे अनुभव का लाभ पूर्वी सिंहभूम जिले को मिलेगा और विकास के नए आयाम खुलेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचेगा उक्त जानकारी मनोज कुमार सिंह सचिव सर्वोदय समिति जमशेदपुर
कैंप कार्यालय टेल्को जमशेदपुर ने दी है