Uncategorized

सुबोध श्रीवास्तव को जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष मनोनयन होने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

जदयू के वरिष्ठ नेता कुलविंदर सिंह पन्नू ने सुबोध श्रीवास्तव का माला पहनकर अभिनंदन किया

सुबोध श्रीवास्तव को जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष मनोनयन होने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. सुबोध श्रीवास्तव ने विधायक सरयू राय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया

जमशेदपुर-  जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने आज पत्र जारी कर जमशेदपुर के वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव को पूर्वी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया साथ ही प्रदेश समिति का विस्तार करते हुए झारखंड के विभिन्न जिलों से अन्य नेताओं को प्रदेश समिति में शामिल किया गया

सुबोध श्रीवास्तव के मनोनयन पर जमशेदपुर के सरयू राय समर्थकों और जदयू कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी. जद(यू) युवा नेता आकाश शाह ने इस मनोनयन के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो सहित केंद्रीय नेताओं का आभार प्रकट किया. आकाश शाह ने कहा की संघ और संघ की इकाईयों से जुड़े हुए जमशेदपुर के जुझारू नेता सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले में जदयू का सशक्त संगठन का निर्माण होगा.

जदयू के वरिष्ठ नेता कुलविंदर सिंह पन्नू ने सुबोध श्रीवास्तव का माला पहनकर अभिनंदन किया. जदयू उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने सुबोध श्रीवास्तव के मनोनयन पर शुभकामनाएं प्रेषित की. जदयू नेता प्रकाश कोया, कन्हैया ओझा, प्रेम सेक्सेक्ना, विजय सिंह, जमशेदपुर की वरिष्ठ नेत्री मंजू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और जमीन से जुड़े नेता को पूर्वी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!