मेरीन ड्राइव स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर में आयोजित लाइफ स्किल कैंप फॉर यूथ का आज चौथा दिन था
कैंप की शुरुआत मेडिटेशन सत्र से हुई। अपनी ऊर्जा को बढ़ाने के लिए सर्वशक्तिमान परमात्मा से अपना कनेक्शन जोड़ना अति आवश्यक है। उन्हें समय की सत्य पहचान दी गई कि अभी परिवर्तन का संधि काल चल रहा है। यह कल्याणकारी संगम युग चल रहा है

जमशेदपुर- मेरीन ड्राइव स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर में आयोजित लाइफ स्किल कैंप फॉर यूथ का आज चौथा दिन था
कैंप की शुरुआत मेडिटेशन सत्र से हुई। अपनी ऊर्जा को बढ़ाने के लिए सर्वशक्तिमान परमात्मा से अपना कनेक्शन जोड़ना अति आवश्यक है। उन्हें समय की सत्य पहचान दी गई कि अभी परिवर्तन का संधि काल चल रहा है। यह कल्याणकारी संगम युग चल रहा है जिसमें हम अपने मन और बुद्धि को जितना पवित्र और शक्तिशाली बनाएंगे उतना अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।
जीवन की चुनौतियों को बोझ ना समझ आगे बढ़ने का साधन समझना चाहिए। ईश्वर को मेरे ऊपर भरोसा है इसीलिए उन्होंने मुझे उन चुनौतियों के लिए विशेष सिलेक्ट किया है।
उन्हे इन विषयों के बारे में बताया गया मैं अद्वितीय हूं जीवन एक वरदान है, एकाग्रता की शक्ति, डिस्कवरिंग द हीरो विदीन ,हिम्मत ना हारिए।
बच्चों के अंदर की कला को विकसित करने के लिए उन्हें रमणीक तरीके से खेल भी कराया गया