साकची गुरुद्वारा कमेटी के कार्यकारी प्रधान निशान सिंह द्वारा सत्येंद्र सिंह रोमी को चुनाव कन्वेनर एवं श्याम सिंह को सहायक कन्वेनर बनाकर चुनाव करवाने की प्रक्रिया का आज जोरदार विरोध हो गया
अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा तत्काल पुलिस उपाधीक्षक नगर एवं थाना प्रभारी साकची को पत्र भेज कर और असंवैधानिक करवाई को तत्काल रोकने और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अपने संविधान अनुसार चुनाव करवाने में सहयोग करने का आदेश निर्गत किया गया वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे और अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश को साकची गुरुद्वारा नोटिस बोर्ड पर स्वयं चिपकाए

जमशेदपुर- साकची गुरुद्वारा कमेटी के कार्यकारी प्रधान निशान सिंह द्वारा सत्येंद्र सिंह रोमी को चुनाव कन्वेनर एवं श्याम सिंह को सहायक कन्वेनर बनाकर चुनाव करवाने की प्रक्रिया का आज जोरदार विरोध हो गया
बताते चले की सत्येंद्र सिंह रोमी द्वारा प्रधान पद के उम्मीदवारों की शाम 5 से 7 बजे तक धार्मिक स्कूटीनी का कार्यक्रम रखा था जिसका प्रधान पद के प्रत्याशी हरविंदर सिंह मंटू सुखविंदर सिंह राजू जोगिंदर सिंह जोगी देवेंद्र सिंह मारवा पूरन सिंह ने विरोध कर दिया
वाद विवाद की जानकारी मिलने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह भी साकची गुरुद्वारा पहुंचे और धर्म प्रचार अकाली दल कमेटी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया तो वह स्कूटीनी किए बगैर वापस लौट गए
दूसरी ओर वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा तत्काल पुलिस उपाधीक्षक नगर एवं थाना प्रभारी साकची को पत्र भेज कर और असंवैधानिक करवाई को तत्काल रोकने और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अपने संविधान अनुसार चुनाव करवाने में सहयोग करने का आदेश निर्गत किया गया
वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे और अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश को साकची गुरुद्वारा नोटिस बोर्ड पर स्वयं चिपकाए