Uncategorized

एक जनजाति महिला जिसका नाम सुनीता है वह भटक कर तेलांगना राज्य पहुंच गयी है

तेलांगना, जनगामा जिला के समाज कल्याण विभाग द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी  पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह से सम्पर्क कर उस परिवार के सम्बन्ध में जानकारी की मदद मांगी गयी

जमशेदपुर-  एक जनजाति महिला जिसका नाम सुनीता है वह भटक कर तेलांगना राज्य पहुंच गयी है आज तेलांगना, जनगामा जिला के समाज कल्याण विभाग द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी  पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह से सम्पर्क कर उस परिवार के सम्बन्ध में जानकारी की मदद मांगी गयी रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा महिला से बात की गयी, महिला इतनी दूर जाने पर घबरायी हुई है और भाषायी समझ भी उसे कम है  बातचीत के क्रम में महिला ने बताया कि सोनुआ, पश्चिम सिंहभूम की रहने वाली है तथा उसके पति सोनाराम पूर्ति खेतीबाड़ी का काम करते हैँ। रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम ने इस सम्बन्ध में पश्चिमी सिंहभूम जिले में अपने सम्पर्क और सदस्यों को सूचित किया है ताकि वे महिला के परिवार के सम्बन्ध में सूचना दे सके। महिला तेलांगना के जनगामा जिला के सखि सेन्टर में है, जिसका नम्बर मोबाईल नम्बर 9347186918 है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!