भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन की खबर से पूरा राज्य शोकाकुल है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम झारखंड वासी अभी गुरू जी स्व॰. शिबू सोरेन के निधन की खबर से उबरे भी नहीं थे कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन ने हमें अन्दर से तोड़कर रख दिया

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया
जमशेदपुर – झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन की खबर से पूरा राज्य शोकाकुल है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम झारखंड वासी अभी गुरू जी स्व॰. शिबू सोरेन के निधन की खबर से उबरे भी नहीं थे कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन ने हमें अन्दर से तोड़कर रख दिया। स्व॰ रामदास सोरेन से मेरे व्यक्तिगत संबंध थे वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनका जाना झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
भरत सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री के रूप में रामदास सोरेन ने कम समय पर ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा
श्री सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति दें।