Uncategorized

सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव एक माह के अंदर कर लिया जाएगा- भगवान सिंह

सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पूर्व घोषित गुरुद्वारा की संगत की जनरल बॉडी की बैठक सोनारी गुरुद्वारा कैंपस हाल में संपन्न हुई सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं अन्य अधिकारि एवं सोनारी गुरुद्वारा के ट्रस्टी डॉक्टर हरप्रीत सिंह मनमोहन सिंह त्रिलोक सिंह बलविंदर सिंह धांजल की देखरेख में इस बैठक में सर्वप्रथम संगत से किसी एक नाम से सहमति बनाने का अनुरोध किया गया

सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव एक माह के अंदर कर लिया जाएगा- भगवान सिंह

जमशेदपुर – सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पूर्व घोषित गुरुद्वारा की संगत की जनरल बॉडी की बैठक सोनारी गुरुद्वारा कैंपस हाल में संपन्न हुई
सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं अन्य अधिकारि एवं सोनारी गुरुद्वारा के ट्रस्टी डॉक्टर हरप्रीत सिंह मनमोहन सिंह त्रिलोक सिंह बलविंदर सिंह धांजल की देखरेख में इस बैठक में सर्वप्रथम संगत से किसी एक नाम से सहमति बनाने का अनुरोध किया गया परंतु एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी आखिर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एक महीने के अंदर गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान का चुनाव संपन्न करवा लिया जाए परंतु आपसी सहमति नहीं बन सकी तो इसलिए नए प्रधान पद के उम्मीदवारों के नाम मांगे गए जिसमें सरदार अमरजीत सिंह सेमी सरदार बलबीर सिंह सरदार सुखविंदर सिंह सरदार हरजीत सिंह वृद्धि मनजीत सिंह गुरदयाल सिंह महेंद्र सिंह भूई आदि के नाम सामने आए बैठक में तय हो गया की येही सात उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा ले पाएंगे अब कोई नया नाम नहीं जोड़ा जाएगा परंतु इन सातों उम्मीदवारों की धार्मिक स्कूटनी की जाएगी जिसमें पास किए गए उम्मीदवार ही प्रधान पद के उम्मीदवार माने जाएंगे
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने ट्रस्टीयों को अनुरोध किया कि वह एक महीने के अंदर जल्द से जल्द चुनाव करने की प्रक्रिया पूरी कर लें ट्रस्टीयों ने कहा सेंट्रल कमेटी की देखरेख में चुनाव करवाया जाए ट्रस्टी इसमें हर प्रकार का सहयोग करेंगे बैठक में यह भी तय हुआ कि जब तक नए प्रधान का चुनाव नहीं हो जाता है तब तक सोनारी गुरुद्वारा के ट्रस्टी गुरुद्वारा के रोजाना के कार्य देखेंगे बैठक खत्म होने के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा ट्रस्टी डॉक्टर हरप्रीत सिंह मनमोहन सिंह त्रिलोक सिंह बलविंदर सिंह धांजल को कार्यालय की सारी चाबियां सौंप दी
नया प्रधान चुने जाने के बाद नए प्रधान को सारी चाबियां सौप दी जाएगी बैठक में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह उपाध्यक्ष चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर परविंदर सिंह सोहल सुखविंदर सिंह राजू सुखदेव सिंह बिट्टू एवं ट्रस्टी डॉक्टर हरप्रीत सिंह मनमोहन सिंह त्रिलोक सिंह बलविंदर सिंह धांजल आदि शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!