Uncategorized

जमशेदपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन, जदयू ने प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया आक्रोश

बिहार में महागठबंधन की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जमशेदपुर महानगर में जदयू ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अजय कुमार की अगुवाई में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया

जमशेदपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन, जदयू ने प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया आक्रोश

जमशेदपुर- बिहार में महागठबंधन की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जमशेदपुर महानगर में जदयू ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अजय कुमार की अगुवाई में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया

इस विरोध कार्यक्रम में जदयू प्रदेश महासचिव अंजली सिंह, कौशल कुमार, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि “महिला शक्ति का अपमान, पूरे देश का अपमान है।” उन्होंने कांग्रेस नेताओं की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की और कहा कि ऐसे बयान लोकतांत्रिक और सामाजिक मर्यादा पर गहरी चोट पहुँचाते हैं।

जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस बौखलाहट में इस प्रकार की भड़काऊ और असंवेदनशील टिप्पणी कर रही है। यह केवल प्रधानमंत्री के प्रति नहीं, बल्कि देश की हर माँ और महिला शक्ति का अपमान है।

महिला कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और जनता से अपील की कि ऐसे अपमानजनक बयानों का विरोध करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

इस प्रदर्शन में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू जिला सचिव विकास साहनी, विनोद सिंह, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, अनुसूचित जाति अध्यक्ष राजेश प्रसाद, महानगर महासचिव राजकुमार पासवान, महिला महासचिव ममता सिंह, जिला सचिव कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, मृत्युंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, महिला सचिव पूजा महानंद, सविता ठाकुर, नंदनी नाग, ममता ठाकुर उषा देवी, मल्लिका प्रमाणिक, थाना अध्यक्ष लालू गॉड, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, शंकर कर्मकार, विनोद राय, भारत पांडे, गोल्डन पांडे, संजय सिंह,अर्जुन यादव, नीरज साहु, ललित प्रधान, जितेंद्र कुमार, गणेश चंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!