Uncategorized

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित विशाल शहीदी जागृति यात्रा का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया स्वागत, यात्रा में शामिल संगत का किया सेवा-सत्कार

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित विशाल शहीदी जागृति यात्रा का भव्य आगमन जमशेदपुर में हुआ। यह ऐतिहासिक यात्रा असम के धुबरी साहिब गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर देशभर के 21 राज्यों और 35 जिलों से गुजरते हुए नवंबर माह में अमृतसर पहुंचेगी। बुधवार को टेल्को गुरुद्वारा से पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए शहीदी जागृति यात्रा में शामिल संगत का भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा गोलमुरी अंतर्गत नीलडीह पार्क के समीप पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर सेवा सत्कार किया गया

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित विशाल शहीदी जागृति यात्रा का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया स्वागत, यात्रा में शामिल संगत का किया सेवा-सत्कार

जमशेदपुर- श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित विशाल शहीदी जागृति यात्रा का भव्य आगमन जमशेदपुर में हुआ। यह ऐतिहासिक यात्रा असम के धुबरी साहिब गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर देशभर के 21 राज्यों और 35 जिलों से गुजरते हुए नवंबर माह में अमृतसर पहुंचेगी। बुधवार को टेल्को गुरुद्वारा से पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए शहीदी जागृति यात्रा में शामिल संगत का भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा गोलमुरी अंतर्गत नीलडीह पार्क के समीप पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर सेवा सत्कार किया गया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पंज प्यारे को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, सेवा शिविर लगाकर नगर कीर्तन में शामिल समूह साध संगत के बीच नास्ता, चाय एवं शीतल पेय का श्रद्धापूर्वक वितरण किया गया। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ गुरु तेग बहादुर जी का यश गायन किया और पालकी में विराजमान गुरुग्रंथ साहिब का दर्शन कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कहा गुरु तेग बहादुर जी महाराज एक महान योद्धा एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व के गुनी थे। जिन्हें हिंद की चादर के नाम से जाना जाता है। धार्मिक स्वतंत्रता, धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका साहस और सत्य के प्रति निष्ठा हमें सत्य, न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री संजीव सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, प्रोबीर चटर्जी राणा, नवजोत सिंह सोहल, इंदरजीत सिंह, बंटी अग्रवाल, बंटी सिंह, रंजीत सिंह, सुखदेव सिंह मिट्ठू, जगतार सिंह, मलकीत सिंह, कर्मजीत सिंह, साहेब सिंह, राकेश गिरी, उमेश गिरी और अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!