Uncategorized

भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव रांची निवासी मनोज कुमार को दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डनरीच रोड कोलकाता जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है

साउथ ईस्टर्न रेलवे के आद्रा मंडल, चक्रधरपुर मंडल, खड़कपुर मंडल, एवं रांची मंडल का कार्यभार देखेंगे और जनहित में जो रेल की सुविधाएं हैं उसके लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे

जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद खीरु महतो के अनुशंसा के आलोक में भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव रांची निवासी मनोज कुमार को दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डनरीच रोड कोलकाता जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है

जो साउथ ईस्टर्न रेलवे के आद्रा मंडल, चक्रधरपुर मंडल, खड़कपुर मंडल, एवं रांची मंडल का कार्यभार देखेंगे और जनहित में जो रेल की सुविधाएं हैं उसके लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे और मनोज कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक रेल की सुविधा किस तरह पहुंचे उसका हम पूरा ध्यान रखेंगे। रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित कर सुविधाओं का ख्याल रखने की दिशा में भी कार्य करेंगे। उनके मनोनय पर जनता दल (यु) नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो का आभार व्यक्त करते हुए मनोज कुमार को बधाई दिए और कहा है कि मनोज कुमार हमेशा रेलवे में सुविधाएं बढ़ाने के लिए आवाज उठाते रहे हैं। बधाई देने वालों में जेडीयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी, जिला अध्यक्ष धनबाद पिंटू सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार भगवान सिंह उपेंद्र नारायण सिंह, संजय कुमार सिंह, आशीष शीतल मुंडा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील, पी. एन सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, कार्यालय सचिव रामजी प्रसाद प्रमुख हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!