जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर प्रधान डाकघर का दौरा किया
पासपोर्ट सेवा केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ डाकपाल शंकर कुजुर ने आदर और सम्मान के साथ उन्हें अपने कक्ष में बैठाकर उनकी पासपोर्ट सेवा केन्द्र में उपलब्ध सेवाओं से अवगत कराया प्रकाश कुमार मिंज, सहायक अधीक्षक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा उन्हें पूरी जानकारी दी गई, जो वर्तमान में सत्यापन अधिकारी के रूप में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में पदस्थापित हैं

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर प्रधान डाकघर का दौरा किया और पासपोर्ट सेवा केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ डाकपाल शंकर कुजुर ने आदर और सम्मान के साथ उन्हें अपने कक्ष में बैठाकर उनकी पासपोर्ट सेवा केन्द्र में उपलब्ध सेवाओं से अवगत कराया प्रकाश कुमार मिंज, सहायक अधीक्षक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा उन्हें पूरी जानकारी दी गई, जो वर्तमान में सत्यापन अधिकारी के रूप में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में पदस्थापित हैं।
इस दौरान सांसद की सादगी और उनके द्वारा खुद डाकघर आकर जानकारी लेने की पहल ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज के प्रयासों से रांची के बाद पहला डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र जमशेदपुर में खोला गया था जिसका उदघाटन 19 मार्च 2017 को सांसद विधुत वरण महतो द्वारा किया गया था
इस दौरे ने न केवल डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के महत्व को उजागर किया, बल्कि इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई। वरिष्ठ डाकपाल शंकर कुजुर के द्वारा दिखाए गए आदर और सम्मान ने सांसद को संतुष्ट किया और डाकघर के कर्मचारियों को भी प्रेरित किया