Uncategorized

जमशेदपुर प्रशासन के द्वारा अचानक सडक पर शहर वासियों के गाड़ियों को बीच सड़क पर रोक कर चेकिंग के नाम पर तंग करना न्यायालय के आदेश के आड़ में परेशान करना निंदनीय है- राकेश सिंह(पूर्व जिला महामंत्री भाजपा जमशेदपूर)

भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन के द्वारा अचानक न्यायालय के आदेश के आड में जमशेदपुर के सडकों पर ट्राफिक आपात काल जैसे हालात पैदा किये गये हैं यह निंदनीय है

जमशेदपुर प्रशासन के द्वारा अचानक सडक पर शहर वासियों के गाड़ियों को बीच सड़क पर रोक कर चेकिंग के नाम पर तंग करना न्यायालय के आदेश के आड़ में परेशान करना निंदनीय है- राकेश सिंह(पूर्व जिला महामंत्री भाजपा जमशेदपूर)

जमशेदपुर- भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन के द्वारा अचानक न्यायालय के आदेश के आड में जमशेदपुर के सडकों पर ट्राफिक आपात काल जैसे हालात पैदा किये गये हैं यह निंदनीय है
जमशेदपुर ट्राफिक पुलिस को जनहित मे कोई भी कारवाई करने से पूर्व इसका इशतेहार शहर के समाचार पत्रों मे देना चाहिए था आम जनों को इस तरह परेशान करना बीच सडक़ पर गाडियों को रोककर कारवाई करना यह आदेश न्यायालय ने नहीं दिया और यह तरीका सरासर गलत और अमानवीय है।
जमशेदपुर ट्राफिक पुलिस आज तक जमशेदपुर वासीयों को जाम की समस्या, अवैध पार्किंग की समस्या से निजात तो नहीं दिला सकी लेकिन नित्य नये कारनामे से परेशानी जरुर पैदा करती है,और जिले के वरिय प्रशासनिक अधिकारीयों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती यह निंदनीय है
जमशेदपुर ट्राफिक पुलिस को यह भी तय करना चाहिए की प्रशासनिक अधिकारियों के गाडियों के शीशे और बोर्ड सही हैं या नहीं क्योंकि न्यायालय ने सभी के लिए नियम लागू किया है और उसका अनुपालन भी वैसे ही हो
अगर जमशेदपुर शहर मे चेकिंग में पक्षपात पूर्ण कारवाई हुई और आम आदमी ,जनसेवक ,जन प्रतिनिधियों पर कारवाई और प्रशासन के अधिकारियों और थाने की गाडियों में छूट यह नहीं चलेगा
जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से आग्रह है कि जमशेदपुर वासियों को जाम मुक्त सडक देने में ट्राफिक पुलिस की भुमिका सुनिश्चित करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!