मंत्री रामदास सोरेन को कोल्हान विश्वविद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
झारखंड सरकार के दिवंगत शिक्षा मंत्री एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य रहे रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन पर उनके सम्मान में कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में शोक सभा आयोजित की गई

मंत्री रामदास सोरेन को कोल्हान विश्वविद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
सिंहभूम चाईबासा- झारखंड सरकार के दिवंगत शिक्षा मंत्री एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य रहे रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन पर उनके सम्मान में कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में सर्वप्रथम उपस्थित विश्वविद्यालय अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया
शोक सभा के अंत में दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा का संचालन करते हुए विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डा आर के चौधरी ने रामदास सोरेन की जीवनी विस्तार से बताते हुए कहा कि घाटशिला कॉलेज के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डा संजय यादव ने शोक संदेश प्रस्तुत किया। इस मौके पर एफए के के मिश्रा, प्रोक्टर डॉ राजेन्द्र भारती, रजिस्ट्रार डॉ परशुराम सिआल, सीवीसी डा संजीव आनंद, डा तपन खंडरा, डा एम ए खान, सिंडिकेट सदस्य डा संजय कुमार, सीनेट सदस्य डा दारा सिंह गुप्ता, पी के पाणी के अलावा काफी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।