झारखंड के नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से कोल्हान विश्वविद्यालय परिवार मर्माहत है। इसलिए इस बार का स्थापना दिवस पूर्ण सादगी के साथ मनाया जाएगा
स्थापना दिवस संकल्प का दिन होता है 16 वर्ष विश्वविद्यालय के स्थापना के हो गए हैं और मैं कह सकती हूं कि कोल्हान परिक्षेत्र में यह विश्वविद्यालय आम लोगों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि जगाने में सक्षम रही है

सिंहभूम चाईबासा- झारखंड के नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से कोल्हान विश्वविद्यालय परिवार मर्माहत है। इसलिए इस बार का स्थापना दिवस पूर्ण सादगी के साथ मनाया जाएगा स्थापना दिवस संकल्प का दिन होता है 16 वर्ष विश्वविद्यालय के स्थापना के हो गए हैं और मैं कह सकती हूं कि कोल्हान परिक्षेत्र में यह विश्वविद्यालय आम लोगों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि जगाने में सक्षम रही है। हमारा प्रयास होगा कि हम कोल्हान विश्वविद्यालय और अपने सभी महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कर सकें। साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे की रोजगार परक शिक्षा के क्षेत्र में भी कोल्हान विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर सके। जो भी समस्याएं समक्ष है या आएगी उसे हम अपने प्राध्यापकों, कर्मचारीयों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से निदान करने की चेष्टा करेंगे। इस अवसर पर मैं सभी विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी महानुभावों को बधाई देती हूं एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।
प्रो ( डा) अंजिला गुप्ता
कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय, चाइबासा