Uncategorized

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जमशेदपुर महानगर ने तैयारी शुरु कर दी है

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने पर सांसद विद्युत महतो का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जमशेदपुर महानगर ने तैयारी शुरु कर दी है। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं जनहितकारी अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिन है। उनके नेतृत्व में गरीब, वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए हुए ऐतिहासिक कार्य आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान बने हैं। उनके अद्वितीय व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए भाजपा हर वर्ष 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। जमशेदपुर महानगर में आगामी 17 सितंबर से स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों का विस्तार से चित्रण होगा। वहीं, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, वोकल फॉर लोकल’ अभियान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवनी पर आधारित पुस्तकों के वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

इसके साथ ही, सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और खो-खो जैसे खेल शामिल होंगे। जिसके लिए पंजीकरण 29 अगस्त से प्रारंभ होगा। विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागी ‘विकसित भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं, मोदी विकास मैराथन आयोजित होगी, जिसमें वोकल फॉर लोकल, स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत जैसे अभियानों को जोड़ा जाएगा। 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर मनाई जाएगी एवं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के दिन ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प लिया जाएगा, खादी एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया जाएगा।

बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान-जय अनुसंधान को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया।

संसद रत्न पुरस्कार मिलने पर विद्युत महतो का हुआ अभिनंदन: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को चौथी बार प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जिला कार्यालय में अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद विद्युत महतो के कार्यालय आगमन पर उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान लौहनगरी की जनता के समर्थन, आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और जमशेदपुर की जनता के आशीर्वाद ही उनकी असली पूंजी हैं। उन्होंने यह पुरस्कार जमशेदपुरवासियों को समर्पित किया और आश्वस्त किया कि वे आगे भी जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे रहेंगे।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह, जिला पदाधिकारी प्रदीप महतो, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, प्रदीप बेसरा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, संजीव कुमार, मनोज राम, विजय तिवारी, शांति देवी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, मुचिराम बाउरी, मंजीत सिंह, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, पोरेश मुखी, नीलू मछुआ, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, पप्पू सिंह, राकेश दुबे, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, राकेश श्रीवास्तव, संजय सिंह मुंडा व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!