Uncategorized

जिन घरों में पानी घुसा, उन्हें मुआवजा मिले- सरयू राय

अतिवृष्टि से नुकसान पर सरयू राय ने विस में रखी अपनी बात

जिन घरों में पानी घुसा, उन्हें मुआवजा मिले- सरयू राय
अतिवृष्टि से नुकसान पर सरयू राय ने विस में रखी अपनी बात

रांची/जमशेदपुर- मंगलवार को झारखंड विधानसभा में अतिवृष्टि के कारण हुए नुक़सान पर विशेष चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में भदई फसलों को हुए नुक़सान के लिए पीड़ित किसानों को एकमुश्त तदर्थ सहायता आपदा राहत कोष से देने की मांग की। साथ ही उन्होंने जमशेदपुर और रांची जैसे शहरों के विभिन्न मोहल्लों में बारिश का पानी घुस जाने और जान माल को नुकसान पहुँचाने की ओर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। जिन ग़रीबों का घर भारी बरसात के कारण ढह गया है उनके घर बनवाने के लिए उपायुक्त को निर्देश देने की मांग की। उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 13 परिवारों की सूची विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी और इनकी सहायता करने के लिए उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को निर्देश देने का अनुरोध किया।

श्री राय ने आशियाना वुडलैंड, पारडीह का उदाहरण देते हुए सदन को बताया कि एनएच निर्माण में जल प्रवाह का रास्ता रोक देने से यहां के निचले तल्ले के घर डूब गए। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में खरकई-स्वर्णरेखा नदियों के किनारे तथा मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर बनाए गए स्लुईस गेट बाढ़ का पानी रोकने में विफल साबित हुए हैं। इनकी मरम्मत की याद प्रशासन को तभी आती है, जब बाढ़ आती है।

सरयू राय ने मोहल्लों से जल निकासी की योजना बनाने तथा नदियों एवं नालों का अतिक्रमण रोकने का आदेश जिला प्रशासन को देने के बारे में मांग रखी। शहरी बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुँचाने पर विशेष ज़ोर देने की मांग उन्होंने सरकार से की। श्री राय ने नगरपालिकाओं को विशेष रूप से हिदायत देने के लिए कहा ताकि उनकी सक्रियता बढ़े और शहर में जल जमाव रोका जा सके। जमशेदपुर के जिन घरों को नुक़सान पहुंचा है उन्हें मुआवजा देने की बात भी उन्होंने सदन में रखी।

प्रभावित लोगों की सूची
—————————–
क्रम नाम पता
1 श्री साबू बागती मुंडा कॉलोनी, रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो, जमशेदपुर
2 श्री गोविंदा दास रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो, जमशेदपुर।
3 श्रीमती बबीता सुंडी रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो, जमशेदपुर।
4 श्रीमती पविता देवी रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो, जमशेदपुर।
5 श्री सावन मार्डी रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो, जमशेदपुर।
6 श्री सरदार गोप रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो, जमशेदपुर।
7 श्रीमती नवमी उरांव रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो, जमशेदपुर।
8 श्री राजू महतो रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो, जमशेदपुर।
9 श्री श्याम बारी रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो, जमशेदपुर।
10 श्री हीरू नामता एकता नगर, शंकोसाई, रोड नं. 5, मानगो, जमशेदपुर।
11 श्री शुभनाथ चंद्रा हंस म.सं. 6/5, न्यू उलीडीह, बिरसा रोड, समीप
सामुदायिक भवन, मानगो।
12 श्रीमती नीलमनी सिंह गुडरूबासा, शंकोसाई, डिमना रोड, मानगो, जमशेदपुर
13 श्री दीपक गोराई गुडरूबासा, शंकोसाई, डिमना रोड, मानगो, जमशेदपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!