Uncategorized

सत्संग से जीवन और सोच बदलता है- सुनील कुमार दे

डॉक्टर उज्वल कुमार मंडल के बास भवन में सत्संग का हुआ आयोजन भक्तों की भीड़ उमड़ी

सत्संग से जीवन और सोच बदलता है- सुनील कुमार दे

डॉक्टर उज्वल कुमार मंडल के बास भवन में सत्संग का हुआ आयोजन भक्तों की भीड़ उमड़ी

पोटका- आज डॉक्टर उज्वल मंडल और शिक्षिका बीथिका मंडल के बास भवन में गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर रामकृष्ण परमहंस देव जी का सत्संग का आयोजन हाता के माताजी आश्रम के सहयोग से हुआ इस अवसर पर सुबह 10 बजे भगवान रामकृष्ण देव,माँ शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद जी की विशेष पूजा अर्चना की गई जो पंडित सुधांशु मिश्र ने की।उसके बाद सुनील कुमार दे ने स्वरचित लीलागीति, पतित पावन श्रीरामकृष्ण बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया जो सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गये श्री दे ने कहा कि भगवान श्रीरामकृष्ण हमेशा सत्संग करने के लिए कहा है सत्संग से जीवन और सोच बदलता है शरीर और मन सुंदर और पवित्र होता है उसके बाद शंकर चंद्र गोप ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया उन्होंने कहा कि राम कृष्ण कथामृत एक अनमोल धर्मग्रंथ है जिसमें सांसारिक और आध्यात्मिक सारे समस्याओं का मार्ग बताया गया है इसलिए रामकृष्ण कथामृत सभी को पढ़ना चाहिए बीथिका मंडल ने मां शारदा देवी और सुधांशु मिश्र ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी और वाणी पाठ किया।हरगौरी महतो जीवन में सत्संग की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। जनमेजय सरदार और पितु दा ने रामकृष्ण देव् की जीवनी पर प्रकाश डाला 12 बजे ठाकुर जी का भोग और आरती हुई।उसके बाद भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ जिसमें भास्कर दे,तरित मंडल, रेवा गोस्वामी, मुकुल मंडल,पतित पावन दास,प्रवीर दास, बीथिका मंडल,सुब्रत मंडल, भुइयांडीह कीर्तन सम्प्रदाय और माताजी आश्रम के भक्त महिलाओं ने भाग लिया हरिनाम संकीर्तन और हरिलुट के साथ सत्संग का समापन हुआ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर उज्वल मंडल ने किया।कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार दे ने किया सत्संग में एक हज़ार भक्तों ने प्रसाद पाया इस अवसर पर राज कुमार साहू,कृष्ण पद मंडल,भवतारण मंडल,जनमेजय सरदार,बलराम गोप सुधीर सरदार,मोनी पाल,अजित सरदार,तरुण दे,भास्कर दे,स्वपन मंडल, अर्जुन मोदी,पूजा महतो,हिरण महतो,सावित्री गोप,सुजाता मरल,अंजली मंडल,बेला रानी मंडल,काजल मंडल,बन्दना मंडल,लोचना मंडल,बुलबुल मंडल,रिसभ मंडल,रीता रानी मंडल, रीना मंडल तनुश्री साहू,निवारण मोदी,भानु राणा,संजय साहू,तपन मंडल,तरुण मंडल,नित्यानंद गोस्वामी अश्विनी मंडल, उज्वल कुमार मंडल,सनत मंडल,मधुसूदन भट्टाचार्य, कविता भट्टाचार्य, चीकू मरल, ब्रह्म पद मरल,निताई महाकुड़,कविता महतो के अलावे विभिन्न क्षेत्र के अनेक भक्त और महिलाएं उपस्थित थीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!