Uncategorized

कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक जमकर पहुँचें है – आनन्द बिहारी दुबे

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पिल्लई टाऊन हाॅल चाईबासा में प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे से आयोजित की गई

कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक जमकर पहुँचें है – आनन्द बिहारी दुबे

सिंहभूम चाईबासा – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पिल्लई टाऊन हाॅल चाईबासा में प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे से आयोजित की गई
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी डाॅ सिरिबेला प्रसाद, विशिष्ट अतिथि सह प्रशिक्षक के रुप में पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख विधायक सोनाराम सिंकू, डाॅ प्रदीप कुमार बालमुचू, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष पिल्लई टाऊन हाॅल चाईबासा पहुँचें।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रशिक्षण सत्र में कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष को विधिवत रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान की जा रही है हमारे प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक को पंचायत में जाकर एक दिन-दो दिन प्रवास करना होगा। इस दौरान पंचायत कमिटी में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, नौ महामंत्री का चुनाव करना है। पदाधिकारी चुनाव में यह ध्यान रखना है कि कांग्रेस विचारधारा के लोगों को स्थान मिले। इसके बाद BLA-2 का चयन करना है। जब पंचायत कमिटी गठन हो जाता है, तो ग्राम क्षेत्र में भ्रमण कर या ग्रामीण के साथ सभा/बैठक कर जन-समस्या का संकलन करना है। संकलित समस्या को संबंधित विभाग से मांग पत्र सौंप कर क्रियान्वयन कराना है सभी चुने गए पंचायत कमिटी के 12 पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान करना है
मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी डाॅ सिरिबेला प्रसाद ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि गंभीरता-पूर्वक पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन करें प्रखण्ड स्तर, मण्डल स्तर एवं पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित करें, BLA-2 का गठन करें। कांग्रेस को मजबूत बनाए, सभी अध्यक्षगण झारखण्ड ऐप से अविलंब जुड़े।
प्रशिक्षण शिविर का प्रबंधन कार्य जिला कांग्रेस के तरफ से जिला उपायुक्त संजय सिंह आजाद ने संपादित किया।
प्रखण्ड अध्यक्ष मानगो ईश्वर कुमार सिंह, जमशेदपुर ग्रामीण आशीष ठाकुर, साकची धर्मा राव, गोलमुरी अतुल गुप्ता, बिरसानगर संजय घोष, टेल्को राजेश कुमार, पटमदा शिशुलाल महतो, चाकूलिया कार्यकारीअध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा, बहरागोड़ा बिमल बारीक, गुडाबांदा शिवनाथ मांडी उर्फ बापी, घाटशिला कार्यकारी अध्यक्ष मानस दास, मुसाबनी संजय कुमार साह, पोटका सौरभ चटर्जी,
मण्डल अध्यक्ष में आजादनगर फैयाज आलम अंसारी, मानगो राकेश दास, उलीडीह संजय शर्मा, एमजीएम अखिलेश सिंह, कदमा अभिषेक मोहंती, सोनारी दीपक कुमार यादव, बिष्टूपुर अली रजा खान, साकची पश्चिम आशुतोष कुमार सिंह, सीतारामडेरा विनोद यादव, गोलमुरी हरपाल सिंह, वर्मामाइन्स प्रितपाल सिंह, टेल्को काॅलोनी देबाशीष घोष, जेम्को संजय कुमार, टाटानगर मुन्ना मिश्र, करनडीह-घाघीडीह रंजन सिंह, सुन्दरनगर मोदी मुर्मू, परसुडीह नारायण डे, घोडाबांधा रुबी ठाकुर, एमजीएम ग्रामीण सरत चन्द्र महतो, गोविन्दपुर नरेश गौरा, मुसाबनी श्यामसागर गोडसोरा, जादुगोडा सुभाष चंद्र सिंह, जुगसलाई-2 राजू गद्दी, माधवपुर सुधांशू महतो, लावा रथुनाथ भुईयां, कमलपुर डोमन चन्द्र महतो, चाकूलिया नगर अभिषेक मिश्र, बिरसानगर गुरूपदो गोराई, माटिहाना मोईन अहमद, जगन्नाथपुर अर्नब नायेक, मऊभण्डार-घाटशिला कन्हैयालाल शर्मा, नरसिंहगढ अशोक कुमार मदीना, दामपाडा नरेश चन्द्र महाकुड, गालुडीह समीर कुमार मदीना, कालिकापुर लासा मुर्मू, हाता-हल्दीपोखर मधुसूदन कैवर्तो, कोवली सीताराम सोरेन,
प्रखण्ड पर्यवेक्षक में मानगो ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, कदमा-सोनारी गोपाल प्रसाद, साकची राकेश कुमार तिवारी, बिरसानगर सामंत कुमार, टेल्को महेन्द्र मिश्र, जुगसलाई रामलाल प्रसाद पासवान, पटमदा खगेनचन्द्र महतो, चाकूलिया के के शुक्ल, बहरागोड़ा तापस चटर्जी, गुडाबांदा सनत चक्रवर्ती, धालभूमगढ कमलेश कुमार पाण्डेय, घाटशिला प्रिंस सिंह, मुसाबनी डाॅ परितोष सिंह शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!