झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय के सभागार में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी,प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष मंडल कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रभारियों को संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया
15 अगस्त तक जिले के सभी ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन करना सुनिश्चित किया गया तथा जिले के प्रत्येक बूथ के लिए बूथ लेवल एजेंट का चयन करने का दायित्व प्रखंड अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों एवं प्रखंड पर्यवेक्षकों को संयुक्त रूप से दिया गया

पाकुड़- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय के सभागार में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी,प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष मंडल कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रभारियों को संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया
और 15 अगस्त तक जिले के सभी ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन करना सुनिश्चित किया गया तथा जिले के प्रत्येक बूथ के लिए बूथ लेवल एजेंट का चयन करने का दायित्व प्रखंड अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों एवं प्रखंड पर्यवेक्षकों को संयुक्त रूप से दिया गया
जिला कांग्रेस कमेटी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी मंडल कांग्रेस कमेटी एवं ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों का प्रदेश कांग्रेस के ऐप में पंजीयन करना अनिवार्य किया गया
इस अवसर इस प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पाकुड़ जिला कांग्रेस के संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के सहसंयोजक रियाजुद्दीन खान, संगठन प्रशिक्षक कन्हैया कुमार ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से पाकुड़ जिला कांग्रेस के संगठन को धारदार बनाने की विशेष जिम्मेदारी रियाजुद्दीन खान को दी गई है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए रियाजुद्दीन खान ने आज दिन भर पाकुड़ जिला में कार्यक्रम किया उक्त जानकारी रियाजुद्दीन खान
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के सहसंयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य कैंप कार्यालय -्जमशेदपुर ने दी है