सावन मिलन में झूमा नारी सशक्तिकरण का उल्लास महिलाओं ने मिस्टी इन में मनाया सावन का उत्सव ‘सावन क्वीन’ बनी मुस्कान
सावन का महीना हो और उसमें रंग, संगीत और मुस्कान की मिठास न हो ऐसा कैसे हो सकता है मिस्टी इन में महिलाओं द्वारा आयोजित सावन मिलन कार्यक्रम में उल्लास और उमंग का सैलाब उमड़ पड़ा कार्यक्रम में जुबली पार्क योग ग्रुप गौतम विहार और बाराद्वारी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सावन के गीतों, नृत्य और पारंपरिक खेलों के साथ दिन को यादगार बना दिया

सावन मिलन में झूमा नारी सशक्तिकरण का उल्लास
महिलाओं ने मिस्टी इन में मनाया सावन का उत्सव ‘सावन क्वीन’ बनी मुस्कान
जमशेदपुर- सावन का महीना हो और उसमें रंग, संगीत और मुस्कान की मिठास न हो ऐसा कैसे हो सकता है मिस्टी इन में महिलाओं द्वारा आयोजित सावन मिलन कार्यक्रम में उल्लास और उमंग का सैलाब उमड़ पड़ा कार्यक्रम में जुबली पार्क योग ग्रुप गौतम विहार और बाराद्वारी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सावन के गीतों, नृत्य और पारंपरिक खेलों के साथ दिन को यादगार बना दिया
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जिसे शोभा तिवारी ने संपन्न किया मंच का सुंदर संचालन किरण बेदी ने किया जिनका साथ संगीता ने बखूबी निभाया।
महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया, तंबोला और कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया और ढेर सारी मस्ती की। मुस्कान को “सावन क्वीन” के खिताब से नवाजा गया
इस रंगारंग कार्यक्रम में अनु, अर्चना, शिल्पा, प्रभा, मौसमी, हरविंदर, रूपा, सुलेखा, रूपाली, मंजू और कौशल्या जैसी उत्साही महिलाओं ने विशेष भागीदारी की।
कार्यक्रम के अंत में किरण बेदी ने कहा कि
सावन मिलन तो एक नाम है यह खुश रहने का एक तरीका है। हमें खुश करने कोई नहीं आएगा हमें अपने रास्ते खुद बनाने होंगे हमारा प्रयास रहेगा कि हर महीने इस तरह के आयोजन होते रहें, जिससे हम हंसते-खेलते ज़िंदगी बिताएं
कार्यक्रम की आत्मीयता, महिला सशक्तिकरण और परंपरा के संगम ने सभी के दिलों को छू लिया