Uncategorized

युवाओं और मिडिल क्लास के भविष्य को मजबूती देता बजट – अंकित आनंद

केंद्रीय बजट 2026 झारखंड के विकास का रोडमैप - दिनेश कुमार

युवाओं और मिडिल क्लास के भविष्य को मजबूती देता बजट – अंकित आनंद

शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देकर मिडिल क्लास परिवारों, छात्रों और युवाओं को सशक्त करने का प्रयास किया गया है। स्किल डेवलपमेंट और रोजगारोन्मुख योजनाओं से छात्रों को नए अवसर मिलेंगे, वहीं स्वास्थ्य ढांचे में निवेश से आम जनता को सीधी राहत मिलेगी।

केंद्रीय बजट 2026 झारखंड के विकास का रोडमैप – दिनेश कुमार

जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट झारखंड जैसे संसाधन-समृद्ध राज्य के लिए विकास का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, खनिज आधारित उद्योग, MSME और आदिवासी विकास पर केंद्रित यह बजट झारखंड को केवल कच्चा माल देने वाला नहीं, बल्कि वैल्यू-ऐडेड इंडस्ट्रियल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। दिनेश कुमार ने कहा कि सड़क, रेल और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी से जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह केंद्र की योजनाओं को राजनीति से ऊपर उठकर ज़मीन पर उतारे, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!