Uncategorized

यह बजट विकास का नहीं, बल्कि ठगने वाला बजट-विधायक संजीव सरदार 

पोटका विधायक संजीव सरदार ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें लगा था कि इस बार सरकार पुराने चीज़ को नए लेबल के साथ बेचेगी, लेकिन यह बजट तो पूरी तरह खोखला साबित हुआ। न तो पुराने वादों का कोई ज़िक्र है और न ही जनता को राहत देने वाली कोई नई घोषणा

यह बजट विकास का नहीं, बल्कि ठगने वाला बजट-विधायक संजीव सरदार

पोटका- पोटका विधायक संजीव सरदार ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें लगा था कि इस बार सरकार पुराने चीज़ को नए लेबल के साथ बेचेगी, लेकिन यह बजट तो पूरी तरह खोखला साबित हुआ। न तो पुराने वादों का कोई ज़िक्र है और न ही जनता को राहत देने वाली कोई नई घोषणा।

उन्होंने कहा कि इस बजट में न किसानों के लिए कुछ ठोस है, न मध्यम वर्ग के लिए कोई राहत, न पढ़ाई-लिखाई को मजबूत करने की कोई ठोस योजना और न ही स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की कोई गंभीर पहल। यह बजट जनता की उम्मीदों के साथ सीधा धोखा है।
विधायक ने आगे कहा कि यह बजट विकास का नहीं, बल्कि ठगने वाला बजट है। सिर्फ आंकड़ों और भाषणों का खेल है, ज़मीनी सच्चाई से इसका कोई लेना-देना नहीं। सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे आम आदमी की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले आज सत्ता में आकर जनता को भूल चुके हैं। इस बजट को जनता पूरी तरह नकार रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!