Uncategorized
विश्व कैंसर दिवस पर डालसा पीएलवी जागरूकता अभियान चलाया
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अध्यक्ष एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) जमशेदपुर के निर्देशानुसार एमजीएम अस्पताल एवं मानगो ओलिडीह थाना के समीप जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

विश्व कैंसर दिवस पर डालसा पीएलवी जागरूकता अभियान चलाया



जमशेदपुर – विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अध्यक्ष एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) जमशेदपुर के निर्देशानुसार एमजीएम अस्पताल एवं मानगो ओलिडीह थाना के समीप जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।


इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायसवाल , संजय तिवारी एवं जोबारानी बास्के द्वारा आम नागरिकों को कैंसर से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना है, क्योंकि इससे कैंसर रोग का बढ़ावा मिलता है




