वार्ड संख्या–5 से राहुल कुमार कश्यप ने ठोकी दावेदारी जनसुविधा और महिला सुरक्षा प्राथीमिता , चौबीसों घंटे हेल्पलाइन और जनसुविधा केंद्र खोलने का किया घोषणा
नगर निकाय चुनाव को लेकर मानगो क्षेत्र के वार्ड संख्या–5 में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में राहुल कुमार कश्यप ने वार्ड संख्या–5 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उनके मैदान में उतरने के बाद स्थानीय राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है

वार्ड संख्या–5 से राहुल कुमार कश्यप ने ठोकी दावेदारी जनसुविधा और महिला सुरक्षा प्राथीमिता , चौबीसों घंटे हेल्पलाइन और जनसुविधा केंद्र खोलने का किया घोषणा
जमशेदपुर मानगो – आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मानगो क्षेत्र के वार्ड संख्या–5 में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में राहुल कुमार कश्यप ने वार्ड संख्या–5 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उनके मैदान में उतरने के बाद स्थानीय राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।
राहुल कुमार कश्यप ने कहा कि वे वार्ड की जनता की समस्याओं से पूरी तरह परिचित हैं और वर्षों से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को नजदीक से देखते आ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे वार्ड के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने घोषणा की कि वे वार्ड के नागरिकों के लिए चौबीसों घंटे हेल्पलाइन सेवा शुरू करेंगे, ताकि वार्ड का कोई भी सदस्य किसी भी समय उनसे सीधे संपर्क कर सके और अपनी समस्या रख सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने कार्यालय में ही एक जनसुविधा केंद्र की स्थापना करेंगे, जिससे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच सके।
राहुल कुमार कश्यप के अनुसार वार्ड संख्या–5 में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार और खेल से जुड़े अवसर, महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम मानते हैं और जनता की आवाज़ बनकर नगर निगम में वार्ड का प्रभावी प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, ताकि वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
स्थानीय लोगों के बीच उनकी दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। समर्थकों का कहना है कि राहुल कुमार कश्यप जमीनी स्तर से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और वार्ड की वास्तविक समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं। वहीं, चुनाव नजदीक आते ही अन्य संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियां भी तेज होती नजर आ रही हैं
नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे वार्ड संख्या–5 का चुनावी मुकाबला और भी रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।




