Uncategorized

वार्ड 31 से किरण देवी ने ठोका चुनावी दावा, नामांकन पर्चा किया दाखिल

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 से पार्षद पद की प्रत्याशी किरण देवी ने बुधवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह जनता की मांग और भरोसे पर चुनावी मैदान में उतरी हैं

वार्ड 31 से किरण देवी ने ठोका चुनावी दावा, नामांकन पर्चा किया दाखिल

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर-  आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 से पार्षद पद की प्रत्याशी किरण देवी ने बुधवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह जनता की मांग और भरोसे पर चुनावी मैदान में उतरी हैं.

लोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरना है
किरण देवी ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसी के बल पर वह चुनाव लड़ रही हैं. उनका कहना है कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना और उनके अधिकारों की रक्षा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है.

वार्ड के विकास के लिए रोडमैप तैयार
उन्होंने बताया कि वार्ड के समग्र विकास के लिए उन्होंने एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है और चुनाव जीतने के बाद उसी दिशा में काम को आगे बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!