Uncategorized
वंदे मातरम थीम पर नृत्य प्रस्तुति को लेकर मोनिका डे मिलीं राज्यपाल से
झारखंड की प्रख्यात कथक नृत्यांगना और नृत्यशाला की संस्थापक मोनिका डे ने गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ नृत्यशाला के कोषाध्यक्ष दीपक नंदी भी मौजूद थे

वंदे मातरम थीम पर नृत्य प्रस्तुति को लेकर मोनिका डे मिलीं राज्यपाल से

रांची- झारखंड की प्रख्यात कथक नृत्यांगना और नृत्यशाला की संस्थापक मोनिका डे ने गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ नृत्यशाला के कोषाध्यक्ष दीपक नंदी भी मौजूद थे। मोनिका ने राज्यपाल से आग्रह किया कि देश राष्ट्र गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर उनकी संस्था नृत्यशाला राज्यपाल के समक्ष एक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करना चाहती है। इस नृत्य में वंदे मातरम की थीम रहेगी और लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। राज्यपाल को उनका विषय पसंद आया और उन्होंने मोनिका डे को आश्वस्त किया कि इस बारे में वह जल्द ही उन्हें सूचित करवाएंगे।




