Uncategorized

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनी

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए 40 से अधिक नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुर- समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए 40 से अधिक नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान भू-विवाद, अवैध कब्जा एवं धमकी, बच्चा के नामांकन, दुकान आवंटन, राशन कार्ड, चिकित्सकीय इलाज, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, झारखंड आंदोलनकारियों द्वारा पेंशन की मांग, आर्म्स लाइसेंस समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए

उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया । सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!