Uncategorized

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी । उप विकास आयुक्त  नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में आपूर्ति विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

 

जमशेदपुर- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी । उप विकास आयुक्त  नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में आपूर्ति विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी  बैठक में धान अधिप्राप्ति योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत राशन उठाव एवं वितरण, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, नवीन राशन कार्ड वितरण, नमक-चीनी-चना दाल वितरण, राशन कार्डधारियों का ईकेवाईसी, पीएमजीएस पोर्टल पर लंबित मामलों आदि की विस्तृत समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में दिसंबर- 2025 के वितरण और जनवरी 2026 के उठाव तथा वितरण की समीक्षा की गई तथा लाभुकों तक ससमय खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया । जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण, कार्ड अपडेट, लंबित शिकायतों का समाधान तथा योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही अयोग्य राशन कार्डधारियों को चिन्हित करने की कार्रवाई में निरंतर चलती रहे । जिन गोदाम का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उन सभी को जल्द हस्तांरिंत करने का निदेश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया ।

पीएमजीएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में 99.6 प्रतिशत निस्तारण दर को शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। डाकिया योजना के तहत पात्र 5,131 परिवारों तक ससमय राशन पहुंचाने का निर्देश दिया गया। चना दाल, चीनी, नमक वितरण में भी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्देशित किया गया। वहीं जिन राशन कार्डधारियों या उनके परिजनों ने इकेवाइसी नहीं कराया है, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से इकेवाइसी कराने के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार का निर्देश दिया गया। बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री जुल्फीकार अंसारी समेत सभी एमओ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!