स्व. शशि भाई आडेसरा की पुण्य स्मृति में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा आयोजित 804वां नेत्र शिविर नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सम्पन्न हो गया
इससे पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये 40 नेत्र रोगियो के आंखो की पट्टी खोलकर उनके आंखों की जांच की जिसके पश्चात रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की होने वाली अध्यक्ष रोटेरियन कंचन प्रसाद, उनके पति राजेश प्रसाद, सचिव रोटे. वासन्ती, संयुकत सचिव जान्हवी गोस्वामी ने उपस्थित होकर नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया और दवा प्रदान किया

जमशेदपुर- स्व. शशि भाई आडेसरा की पुण्य स्मृति में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा आयोजित 804वां नेत्र शिविर नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सम्पन्न हो गया। इससे पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये 40 नेत्र रोगियो के आंखो की पट्टी खोलकर उनके आंखों की जांच की जिसके पश्चात रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की होने वाली अध्यक्ष रोटेरियन कंचन प्रसाद, उनके पति राजेश प्रसाद, सचिव रोटे. वासन्ती, संयुकत सचिव जान्हवी गोस्वामी ने उपस्थित होकर नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया और दवा प्रदान किया एवं उपहार स्वरूप एक एक तौलिया व फल प्रदान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह के निर्देशन में रेड क्रॉस कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार घोषाल, आशीष कुमार, हीरालाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का 805वां नेत्र शिविर स्व. शान्ति देवी सावा के स्मृति में 7 से 9 फरवरी तक सावा परिवार जुगसलाई के संयोजन में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा।
जमशेदपुर- रेड क्रॉस के पेट्रन समाजसेवी व उद्योगपति स्व. शशि भाई आडेसरा की स्मृति में रक्तदान शिविर 8 फरवरी को प्रत्येक वर्ष की भांति साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि वे फरवरी व मार्च महीने के आयोजित रक्तदान शिविर में नियमित रक्तदान हेतु तत्पर रहें, क्योंकि इन्ही महीनों में किये जाने वाले नियमित रक्तदान से अप्रेल एवं मई के गर्मी के महीने में जरूरतमंदों के साथ रक्तदाताओं को भी गर्मी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। उन्होने 8 फरवरी को रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाताओं से रक्तदान का आग्रह किया है। इस रक्तदान शिविर को प्रत्येक वर्ष की भांति रोटरी क्लब ऑफ जमशेपुर स्टील सिटी, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। शिविर का संयोजन छगनलाल दयालजी ज्वेलर्स द्वारा किया जायेगा।
जमशेदपुर- प्रत्येक माह की भांति इस माह भी 5 फरवरी से 10 फरवरी तक सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया जायेगा। 5 फरवरी को 215वें सत्र का शुभारंभ साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा। 4 फरवरी तक बिष्टुपुर 20 एम रोड स्थित रेड क्रॉस ऑफिस में ट्रेनिंग के लिए नामांकन कराया जा सकता है। 6 दिवसीय ट्रेनिंग सत्र में रोड सेफ्टी, गैस सेफ्टी, कन्फाईन्ड स्पेश, वर्क ऑन हाईट सेफ्टी के साथ फर्स्ट एड के तहत टाईप ऑफ बैन्डेजिंग, इमरजेन्सी रेस्कयू, स्ट्रेचर ड्रील, एम्बुलेंस लोडिंग, बॉडी सिस्टम, घाव, जलने, झुलसने, हड्डी टूटने पर किसी तरह की प्राथमिक सहायता दी जाती है इसकी जानकारी विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दी जायेगी। 5 फरवरी को ट्रेनिंग स्थल रेड क्रॉस भवन में भी सीधे नामांकन उपलब्ध है।




