Uncategorized

सोमवार से स्कूली वाहन चालकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल

पोक्सो  कांड की जाँच पर उठे सवाल, स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से शहर प्रभावित

सोमवार से स्कूली वाहन चालकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल

बिरसानगर थाना में वाहन चालक पर पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कांड में पक्षपाती कार्रवाई

पोक्सो  कांड की जाँच पर उठे सवाल, स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से शहर प्रभावित

लिटिल फ्लॉवर स्कूल (टेल्को) और क्लूनी प्रीप्रेटरी स्कूल (बिरसानगर) की भूमिका जाँचने, एसआईटी गठन की माँग

पोक्सो  कांड की जाँच को लेकर स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल
••लिटिल फ्लॉवर स्कूल (टेल्को) और क्लूनी प्रीप्रेटरी स्कूल (बिरसानगर) की भूमिका पर सवाल
••एसआई टी गठन और स्कूल प्रबंधन को सह-अभियुक्त बनाने की माँग
••विधायक पूर्णिमा साहू का जिला उपायुक्त से मुलाकात का आश्वासन

जमशेदपुर- थाना-बिरसानगर कांड संख्या 04/2026 (POCSO Act) की विवेचना को लेकर उठे गंभीर सवालों के बीच जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति के आहवान पर मंगलवार को शहर के स्कूली वाहन चालकों ने हड़ताल की। हड़ताल का असर टेल्को, बिरसानगर और गोविंदपुर क्षेत्र में पूरी तरह दिखा, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में भी 50 प्रतिशत से अधिक वाहन चालकों ने नैतिक समर्थन देते हुए वाहन सेवा से दूरी बनाए रखी।

सुबह बड़ी संख्या में अभिभावक अपने निजी वाहनों से बच्चों को स्कूल पिक-ड्रॉप करते नजर आए, जिससे लिटिल फ्लॉवर स्कूल, टेल्को सहित कई स्कूलों के आसपास जाम की स्थिति बनी रही।
वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि POCSO कांड में जाँच की दिशा केवल एक स्कूल वैन चालक तक सीमित कर दी गई है, जबकि प्राथमिकी के अनुसार कथित घटना विद्यालय परिसर में घटित होना दर्शाया गया है। समिति का कहना है कि बच्ची को लिटिल फ्लॉवर स्कूल, टेल्को से क्लूनी प्रीप्रेटरी स्कूल, बिरसानगर भेजने की प्रक्रिया में अभिभावकीय सहमति, गेट रजिस्टर, अधिकृत एस्कॉर्ट, सुरक्षा SOP और सीसीटीवी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की अनदेखी की गई।

समिति के अनुसार, यदि कथित घटना क्लूनी प्रीप्रेटरी स्कूल, बिरसानगर परिसर में हुई है, तो उस समय बच्ची की सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य और ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों की बनती है, जिसकी विवेचना अब तक नहीं की गई है।

*जाँच में उठीं ये प्रमुख आपत्तियाँ*

वाहन चालकों का कहना है कि-
•विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों की संस्थागत जवाबदेही तय नहीं की गई
•समय रहते पुलिस को स्वयं सूचना न देने के पहलू पर चुप्पी है
••स्कूल परिसर में CCTV निष्क्रिय होने और रिकॉर्ड के अभाव की जाँच नहीं
••लिटिल फ्लॉवर स्कूल, टेल्को की भूमिका को विवेचना से अलग रखा गया
••POCSO Act, JJ Act और RTE Act के तहत संस्थागत लापरवाही की अनदेखी हुई

*13 सूत्री माँग पत्र सौंपा*

वाहन चालकों ने उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और सिटी एसपी को 13 सूत्री माँग पत्र सौंपते हुए—
निष्पक्ष, स्वतंत्र और दबावरहित जाँच
IAS/IPS अधिकारियों की संयुक्त SIT का गठन
लिटिल फ्लॉवर स्कूल, टेल्को और क्लूनी प्रीप्रेटरी स्कूल, बिरसानगर की भूमिका की अलग-अलग जाँच
लापरवाही पाए जाने पर प्रबंधन, प्राचार्य व शिक्षकों को सह-अभियुक्त बनाने
CCTV, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जाँच
अन्य बच्चों, चालकों व स्टाफ के बयान दर्ज करने
स्कूलों की मान्यता/अफिलिएशन की जाँच
मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने
जैसी माँगें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

*विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात, कार्रवाई का भरोसा*

हड़ताल कर रहे वाहन चालकों के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर मामले में SIT गठन, दोनों स्कूलों के प्रबंधन व स्टाफ को सह-अभियुक्त बनाने और लिटिल फ्लॉवर स्कूल व क्लूनी प्रीप्रेटरी स्कूल को सील कर कानून सम्मत कार्रवाई करने की माँग रखी।
विधायक ने आश्वस्त किया कि वे जिले के उपायुक्त से शीघ्र मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष और विस्तृत जाँच के लिए आवश्यक पहल करेंगी तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की माँग उचित मंच पर उठाई जाएगी।

*लिखित आश्वासन तक जारी रहेगी हड़ताल*

वाहन चालकों ने स्पष्ट किया कि जब तक जिला प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सुबह लिटिल फ्लॉवर स्कूल, टेल्को के समक्ष वाहन चालकों ने एकत्र होकर पैदल मार्च और नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जाँच की माँग दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!